प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई, परिवारों की सहमति से तय हुआ रिश्ता

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई, परिवारों की सहमति से तय हुआ रिश्ता

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है। 25 वर्षीय रेहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को अंगूठी पहनाकर विवाह का प्रस्ताव दिया, जिसे अवीवा ने स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते के बाद अब परिवारों की सहमति से यह सगाई संपन्न हुई है। बताया जा रहा है कि रेहान और अवीवा पिछले करीब सात वर्षों से एक-दूसरे को जानते और डेट कर रहे थे। वाड्रा परिवार के साथ-साथ अवीवा का परिवार भी इस रिश्ते से सहमत था। सगाई के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।

कौन हैं अवीवा बेग
अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार के करीबी लोगों में गिना जाता है। सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, अवीवा खुद को फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर बताती हैं। कला और क्रिएटिव फील्ड में उनकी भी गहरी रुचि है।

फोटोग्राफी के प्रति रेहान का जुनून
रेहान वाड्रा पेशे से वर्चुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं। उन्हें फोटोग्राफी का शौक बचपन से रहा है और वे 10 साल की उम्र से ही विभिन्न स्थानों की तस्वीरें खींचते आ रहे हैं। रेहान कमर्शियल फोटोग्राफी के साथ-साथ वाइल्डलाइफ और आर्ट फोटोग्राफी में भी सक्रिय हैं। 2017 में एक स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान उनकी आंख में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने फोटोग्राफी के जुनून को जारी रखा। वे कई आर्ट एग्जीबिशन में हिस्सा ले चुके हैं। वर्ष 2021 में नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में आयोजित ‘डार्क परसेप्शन’ नामक सोलो प्रदर्शनी से उन्होंने अपना डेब्यू किया था।

Read More पीछा, धमकी और थाने में हंगामा... फिर दोनों तरफ से एफआईआर, भाजपा नेता और इन्फ्लुएंसर विवाद ने पकड़ा तूल

मां से मिली प्रेरणा
रेहान का कहना है कि उनकी मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने बचपन से ही उन्हें फोटोग्राफी के लिए प्रोत्साहित किया। उनके नाना और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी फोटोग्राफी का शौक था, जिसे अब रेहान आगे बढ़ा रहे हैं।

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच