छत्तीसगढ कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए पूजा-पाठ कराने वाला 11.60 करोड़ की ठगी कर फरार, तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारे छापे

छत्तीसगढ कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए पूजा-पाठ कराने वाला 11.60 करोड़ की ठगी कर फरार, तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारे छापे केके श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश का अपराध दर्ज, ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी का मामला, रायपुर, बिलासपुर के ठिकानों पर पुलिस की दबिश रायपुर : […]

छत्तीसगढ कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए पूजा-पाठ कराने वाला 11.60 करोड़ की ठगी कर फरार, तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारे छापे

केके श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश का अपराध दर्ज, ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी का मामला, रायपुर, बिलासपुर के ठिकानों पर पुलिस की दबिश

रायपुर : कांग्रेस सरकार में पावरफुल रहे बिलासपुर के केके श्रीवास्तव करोड़ों की ठगी कर फरार हो गए हैं। रायपुर पुलिस उनकी तलाश में लगी है। उसके कई ठिकानों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे परिवार सहित फरार मिले। श्रीवास्तव पूर्व सीएम के लिए विशेष पूजा-पाठ करवाते थे। इस कारण पूर्व सीएम का अक्सर उनके बिलासपुर निवास में जाना होता था। इसके अलावा श्रीवास्तव सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में रहते थे।

Read More कैश कांड में फंसे जज को SC से बड़ा झटका, संसदीय जांच पैनल की वैधता पर फैसले को चुनौती खारिज

पुलिस के मुताबिक उत्तरप्रदेश की कंस्ट्रक्शन कंपनी रावत एसोसिएट्स के एडमिन मैनेजर अजय कुमार की आचार्य प्रमोद कृष्णन के माध्यम से उनकी मुलाकात केके श्रीवास्तव से हुई थी। इसके बाद होटल क्लार्क-इन में कंपनी के मालिक अर्जुन रावत से उनकी मुलाकात हुई।
इस दौरान उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का बड़ा राजनेता बताया और उनको कारोबार में मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कंपनी के मालिक अर्जुन को उन्होंने बताया कि नवा रायपुर में पूर्व मंत्री के भाई ने 500 करोड़ का ठेका लिया है।

Read More CG News: धान की खुशबू जंगल तक पहुंची! कोरबा के खरीदी केंद्र में घुसा दंतेल हाथी, मची अफरा-तफरी

इसे पेटी ठेके में देना है। इस प्रोजेक्ट को लेने के लिए 15 करोड़ परफार्मेंस सिक्योरिटी और गारंटी मनी के रूप में जमा करना पड़ेगा। इसके बाद केके श्रीवास्तव ने प्रोजेक्ट के दस्तावेज भी दिखाएं, जिससे उन्हें यकीन हो गया।

अलग-अलग अकाउंट में डलवाए 15 करोड़ रुपए
इसके बाद रावत ने केके के बताए अलग-अलग अकाउंट नंबरों में कुल 15 करोड़ रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद भी उन्हें काम नहीं मिला। उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो केके रकम के बदले दूसरी जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। स्थिति ये हो गई कि न काम मिला और न ही जमीन। इसके बाद रावत ने पैसों की मांग की, तो केके ने एक बड़े राजनेता से मिलवाया।
उन्होंने भी काम हो जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान केके ने ठेका नहीं मिलने पर 17 सितंबर 2023 तक पैसे लौटा देने का वादा किया, लेकिन यहां भी मायूसी ही हाथ लगी। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत करने की चेतावनी दी तो उन्होंने कंचन श्रीवास्तव के अकाउंट से विभिन्न खातों में 3 करोड़ 40 लाख रुपए वापस लौटाया और तीन-तीन करोड़ रुपए के 3 चेक दिए। बाद में तीनों चेक बैंक मेंबाउंस हो गया।

ठेका नहीं दिलाया, उल्टा धमकाने लगा
पीडि़त ने केके श्रीवास्तव से अपने पैसों की मांग की तो वह उन्हें धमकाने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने तेलीबांधा थाने में की। पुलिस ने केके और कंचन श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, साजिश (CG big fraud) के तहत अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।
आरोपियों की तलाश जारी
रायपुर के तेलीबांधा टीआई विनय सिंह बघेल ने बताया है कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। की ठिकानों पर छापे मारी की गई है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज