पुराने ढर्रे में चल रहा पुलिस मुख्यालय , डीजीपी की बातों को गंभीरता से नही ले रहें हैं एसपी आईजी , गृह मंत्री की फटकार के बाद पुलिस महकमा आया हरकत में

पुराने ढर्रे में चल रहा पुलिस मुख्यालय , डीजीपी की बातों को गंभीरता से नही ले रहें हैं एसपी आईजी , गृह मंत्री की फटकार के बाद पुलिस महकमा आया हरकत में रायपुर : प्रदेश में सरकार तो बदल गई मगर पुलिस प्रशासन आज भी पुराने ढर्रे में चल रहा है डीजीपी अशोक जुनेजा जो […]

पुराने ढर्रे में चल रहा पुलिस मुख्यालय , डीजीपी की बातों को गंभीरता से नही ले रहें हैं एसपी आईजी , गृह मंत्री की फटकार के बाद पुलिस महकमा आया हरकत में

रायपुर : प्रदेश में सरकार तो बदल गई मगर पुलिस प्रशासन आज भी पुराने ढर्रे में चल रहा है डीजीपी अशोक जुनेजा जो पूर्ववर्ती सरकार में महज एक रबर स्टाम्प बनकर कार्य किये नतीजतन डीजीपी अशोक जुनेजा की बातों को अभी भी पुलिस अधीक्षक और आईजी गंभीरता से नही ले रहें हैं।
जिसका उदाहरण ऐसे देख सकते है जैसे ही गृहमंत्री विजय शर्मा ने गृह मंत्रालय की कमान संभाली वैसे ही सबसे पहला कार्य नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे वही पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाये जाने की बात कही गई थी ।

गृह मंत्री के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक जुनेजा ने 27 दिसम्बर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पुलिस अधीक्षक और आईजी को गृह मंत्री के निर्देश से अवगत कराते हुए कार्यवाही करने का आदेश दिया था मगर पुलिस महकमे में डीजीपी की बातों का कोई असर आज तक नही हुआ और अधिकांश जिलों में नशे के खिलाफ किसी प्रकार की कोई मुहिम नजर नही आई इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डीजीपी अशोक जुनेजा की बातों को उनके कनिष्ठ अधिकारी कितना गंभीरता से ले रहे है ।

Read More पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन: पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस, पुलिस महकमे में शोक

इस गंभीर मसले पर गंभीरता न दिखाने की भनक जैसे ही गृह मंत्री को लगी उन्होने अफसरों की जमकर क्लास ले ली तब जाकर पुलिस महकमा हरकत में आया और एसपी आईजी के व्हाट्सअप ग्रुप में अर्जेंट मीटिंग का मैसेज अपडेट हुआ । एसपी , आईजी को दो टुक बात कहा गया कि आज 12 बजे डीजीपी जुनेजा ने नशे पर कार्रवाई के संबंध में चर्चा और वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम जुड़ने को कहा गया PHQ में इस संदेश के बाद हड़कंप मच गया . इतना ही नही कई जिलों में आधी रात को एसपी आफिस खुलवाया गया और सारे अधिकारियों को तलब कर कार्यवाही की जानकारी ली जा रही है ।

Read More महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर होने के बड़े कारण क्या हैं? कैसे करें बचाव

मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा नशे के खिलाफ बेहद गंभीर है वह इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही नही चाहते चूंकि नशे की वजह से आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है अगर अपराधों पर अंकुश लगाना है तो पहले नशे के कारोबार पर नकेल कसने की आवश्यकता है लिहाजा गृहमंत्री विजय शर्मा नशें के खिलाफ फूल एक्शन मोड़ में है ऐसे में पुलिस महकमे में अब बदलाव लाने को तत्काल आवश्यकता है तभी पुलिस विभाग में कसावट आ सकती है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

तालाब खुदाई में सोना मिलने का झांसा… 10 लाख ठगकर फरार, दो आरोपी अब भी फरार

राज्य

मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ब्रिगेड रैली से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया।...
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई
LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर
सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़