पी एम ओ का नकली अफसर जम्मू-कश्मीर से हुआ गिरफ्तार

पी एम ओ का नकली अफसर जम्मू-कश्मीर से हुआ गिरफ्तार

पी एम ओ का नकली अफसर जम्मू-कश्मीर से हुआ गिरफ्तार कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पीएमओ का अफसर बताता था। गुजरात के रहने वाले इस शख्स का नाम किरण भाई पटेल है। वह खुद को पीएमओ का एडिशनल डायरेक्टर बताता था। इतना ही नहीं ठग […]

पी एम ओ का नकली अफसर जम्मू-कश्मीर से हुआ गिरफ्तार

कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पीएमओ का अफसर बताता था। गुजरात के रहने वाले इस शख्स का नाम किरण भाई पटेल है। वह खुद को पीएमओ का एडिशनल डायरेक्टर बताता था। इतना ही नहीं ठग ने जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी की सुविधाएं भी ले रखी थीं। वह हमेशा फाइव स्टार होटल में रुकता था। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी अफसर निकला। उसे 10 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इसे सीक्रेट रखा गया। जेके पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तारी का खुलासा किया। Also Read – राणा कपूर की किताब पर ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ पेंगुइन ने HC का रुख किया ठग ने ट्विटर बायो में लिखा है कि उसने पीएचडी की हुई है। हालांकि, पुलिस उसकी डिग्री को लेकर भी जांच कर रही है। किरण पटेल ने जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा फरवरी में की थी। इस दौरान उसने सभी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाया। ठग ने अपने ट्विटर हैंडल में जम्मू कश्मीर दौरे के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। उसके साथ CRPF के जवान भी नजर आ रहे हैं। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, किरण पटेल ने गुजरात से अधिक पर्यटकों को लाने के तरीकों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें भी की थीं। दूधपथरी को टूरिज्म स्पॉट बनाने के बारे में भी उसने चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, ठग के बारे में जेके पुलिस को खूफिया एजेंसी ने अलर्ट किया था। इसी के बाद ही उस पर कड़ी नजर रखी गई। जैसे ही वह दोबारा जम्मू-कश्मीर दौरे पर गया तो उसे अरेस्ट कर लिया गया। किरण भाई पटेल पर आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags:

Latest News

महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ... महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई