सदन में रोजगार के आंकड़े पर रार, विपक्ष ने CMII के आंकड़ों को बताया प्रायोजित, 2 करोड़ का विज्ञापन देने का लगाया गंभीर आरोप, मंत्री ने बेरोजगारों का आंकड़ा बताने में रहे असमर्थ……

सदन में रोजगार के आंकड़े पर रार, विपक्ष ने CMII के आंकड़ों को बताया प्रायोजित, 2 करोड़ का विज्ञापन देने का लगाया गंभीर आरोप, मंत्री ने बेरोजगारों का आंकड़ा बताने में रहे असमर्थ…… रायपुर : विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन रोजगार और पंजीकृत बेरोजगार का मुद्दा उठा. भाजपा विधायकों ने मान्यता नहीं होने […]

सदन में रोजगार के आंकड़े पर रार, विपक्ष ने CMII के आंकड़ों को बताया प्रायोजित, 2 करोड़ का विज्ञापन देने का लगाया गंभीर आरोप, मंत्री ने बेरोजगारों का आंकड़ा बताने में रहे असमर्थ……

रायपुर : विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन रोजगार और पंजीकृत बेरोजगार का मुद्दा उठा. भाजपा विधायकों ने मान्यता नहीं होने के बाद भी CMII को 2 करोड़ रुपए का विज्ञापन देने का आरोप लगाया. इसके साथ ही संस्था के सर्वे को प्रायोजित बताते हुए सदन में हंगामा मचाया. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉक आउट किया.

भाजपा विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश में 18 लाख 78 हजार से अधिक बेरोजगार पंजीकृत हैं. CMII के आंकड़ों को शासकीय मान्यता नहीं है. जब संस्था को मान्यता नही है, तो उस संस्था के आंकड़ों पर विज्ञापन क्यों दिया गया. उन्होंने CMII को 2 करोड़ रुपए का विज्ञापन देने का आरोप लगाया. चर्चा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत को भी हस्तक्षेप करना पड़ा.

Read More Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब खुलेंगे कपाट और कैसे करें आवेदन



विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने रोजगार के मसले को गंभीर बताया। इसके साथ ही सत्ता पक्ष की टोका-टाकी पर उन्होंने कहा कि जो विषय मुझे गंभीर लगेगा, उस विषय को मैं जितने समय तक चाहूं चर्चा कराऊंगा। मंत्री उमेश पटेल ने बेरोजगारी के आंकड़े बताने में असमर्थतता जताई। शिवरतन शर्मा ने कहा कि CMII की रिपोर्ट प्रायोजित सर्वे है

Read More क्या आपका डेटा चोरी कर रहा है AI, लंदन से लेकर फ्रांस और अमेरिका तक मचा बवाल

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

पंजाब में लुटेरों की हालत खराब, ग्रामीणों ने बदमाशों को ट्रैक्टर से बांधकर पूरे गांव में घुमाया

राज्य