होली के दिन कार खड़ी करने को लेकर हुए मारपीट मामले में आई जी कार्यालय में पदस्थ महिला एस आई पर हुआ अपराध दर्ज

होली के दिन कार खड़ी करने को लेकर हुए मारपीट मामले में आई जी कार्यालय में पदस्थ महिला एस आई पर हुआ अपराध दर्ज

होली के दिन कार खड़ी करने को लेकर हुए मारपीट मामले में आई जी कार्यालय में पदस्थ महिला एस आई पर हुआ अपराध दर्ज बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उस्लापर में होली के दौरान सड़क पर खड़ी कार को हटाने के नाम पर हुए विवाद के दौरान दो पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट […]

होली के दिन कार खड़ी करने को लेकर हुए मारपीट मामले में आई जी कार्यालय में पदस्थ महिला एस आई पर हुआ अपराध दर्ज

बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उस्लापर में होली के दौरान सड़क पर खड़ी कार को हटाने के नाम पर हुए विवाद के दौरान दो पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद डाक्टर की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया। इधर पुलिस कप्तान के निर्देश पर दूसरे पक्ष की शिकायत को भी जांच में लिया गया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आई जी कार्यालय में पदस्थ किरण राजपूत महिला एसआई समेत चार के खिलाफ मारपीट, अपहरण का अपराध दर्ज कर लिया है। सकरी के गोकुल नगर में रहने वाले विवेक चतुर्वेदी ने बंधक बनाकर मारपीट की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि वह होली के दिन सड़क पर कार खड़ी कर दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान डा दुर्गेश सिंह वहां पर आए। उन्होंने सड़क से कार हटाने के लिए कहा।
हाथ धोकर कार हटा देने की बात कहने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद वह लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए भाग निकला, बाद में अपनी बहन एसआई किरण राजपूत, नीरज राजपूत और यदुनंदन सिंह राजपूत के साथ आया। उसने विवेक और उसके साथियों के साथ मारपीट की, साथ ही उसे अपने साथ बंधक बनाकर ले जाने लगे। उन्होंने मारपीट भी की। मारपीट से घायल ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की। मारपीट से घायल विवेक की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को एसआई किरण सिंह राजपूत, नीरज राजपूत, दुर्गेश राजपूत, यदुनंदन सिंह राजपूत के खिलाफ धारा 506, 323, 341, 363, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
इधर दुर्गेश ने भी मारपीट की शिकायत की। दुर्गेश की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल होली के दिन हुए मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इसमें डा दुर्गेश सिंह से मारपीट और उनके जान बचाकर भागने का फुटेज था। वहीं, सड़क पर बेतरतीब खड़ी कार भी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। एक सप्ताह तक चली जांच के बाद पुलिस ने एसआई और उनके भाई व रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Tags:

Latest News

1.50 करोड़ का 'वाटर फाउंटेन' प्रोजेक्ट फाइलों में दफन, ग्रांट की मियाद खत्म; अब रायपुर की हवा में घुलेगा जहर 1.50 करोड़ का 'वाटर फाउंटेन' प्रोजेक्ट फाइलों में दफन, ग्रांट की मियाद खत्म; अब रायपुर की हवा में घुलेगा जहर
स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट का खेल: अब ट्रेजरी से जुड़ेगा हाजिरी सिस्टम, पोस्टिंग वाले अस्पताल से ही लगेगी अटेंडेंस, गायब रहे तो कटेगा वेतन
70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में