अब “शांतिदेवी” को ED का बुलावा,छत्तीसगढ़ की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया ने माँ के नाम पर खरीदी करोडो की जमीन,सीएम बघेल के पाटन इलाके से गुजर रही रेल्वे लाइन के इर्द- गिर्द खरीदी गई जमीन को लेकर पूछताछ

अब “शांतिदेवी” को ED का बुलावा,छत्तीसगढ़ की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया ने माँ के नाम पर खरीदी करोडो की जमीन,सीएम बघेल के पाटन इलाके से गुजर रही रेल्वे लाइन के इर्द- गिर्द खरीदी गई जमीन को लेकर पूछताछ

अब “शांतिदेवी” को ED का बुलावा,छत्तीसगढ़ की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया ने माँ के नाम पर खरीदी करोडो की जमीन,सीएम बघेल के पाटन इलाके से गुजर रही रेल्वे लाइन के इर्द- गिर्द खरीदी गई जमीन को लेकर पूछताछ रायपुर : छत्तीसगढ़ की आम जनता रोजी-रोटी के लिए दिन-भर मेहनत कर बा-मुश्किल दो-तीन सौ रूपए अर्जित […]

अब “शांतिदेवी” को ED का बुलावा,छत्तीसगढ़ की सुपर सीएम सौम्या चौरसिया ने माँ के नाम पर खरीदी करोडो की जमीन,सीएम बघेल के पाटन इलाके से गुजर रही रेल्वे लाइन के इर्द- गिर्द खरीदी गई जमीन को लेकर पूछताछ


रायपुर : छत्तीसगढ़ की आम जनता रोजी-रोटी के लिए दिन-भर मेहनत कर बा-मुश्किल दो-तीन सौ रूपए अर्जित करती है। वही ED की छापेमारी में सामने आया है कि कोयला दलाल सूर्यकांत तिवारी सिर्फ अकेले रोजाना दो से तीन करोड़ रूपए कमाता था। इससे आप अंदाज़ा लगा सकते है कि इस टोली में शामिल आईएएस और आईपीएस अफसर रोजाना कितने का वारा न्यारा कर रहे है।

यही नहीं इस टोली के मुखिया की तिजोरी में रोजाना कितनी रकम जमा होती होगी, इसका आंकलन भी सहजता से किया जा सकता है। IT-ED की छापेमारी से यह तथ्य भी सामने आया है कि छत्तीसगढ़ से “गब्बर सिंह टैक्स” के रूप में प्रतिमाह लगभग 800 करोड़ की अवैध वसूली होती थी। सूत्र बताते है कि छत्तीसगढ़ में बीते लगभग 4 सालो में अखिल भारतीय सेवाओं के कुछ चुनिंदा अफसरों ने दो-दो सौ करोड़ से ज्यादा की रकम पर हाथ साफ़ किया है।

Read More तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी

यह भी जानकारी सामने आई है कि ऐसे अफसरों ने अपने दूर-दराज के नाते-रिश्तेदारों और उनकी शैल कंपनियों और कारोबार में करोडो निवेश किए है। ED के हत्थे चढ़े आईएएस समीर विश्नोई के ठिकानो से लगभग 4 करोड़ की नगदी और करोडो के आभूषण बरामद हुए है।

Read More बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ

यह बरामदगी उस वक्त हुई जब IT -ED की कार्यवाही आम हो चुकी थी। छापो की पूर्व सुचना मिलने के बाद संदेही अफसरों और कारोबारियों ने ब्लैक मनी और दस्तावेज काफी पहले ही ठिकाने लगा दिए थे। इसके बावजूद भी ED की छापेमारी में करोडो की जब्ती अवैध उगाही की तस्दीक करती है। ऐसे ही मामलो की केंद्रीय एजेंसियां पड़ताल कर रही है।

इस कड़ी में एक नया नाम “शांतिदेवी” का नाम जुड़ गया है। इस बुजुर्ग महिला के नाम पर हाल ही के वर्षो में करोडो की जमीन खरीदी गई। बताया जाता है कि “शांतिदेवी” बुढ़ापे में होने वाली तकलीफो का सामना कर रही है। वो विशुद्ध घरेलु महिला है। कारोबार और राजनीति से दूर-दूर तक उनका कोई नाता नहीं है। बावजूद इसके उनके नाम पर करोडो की जमीन-जायदाद खरीदी जा रही है।

सूत्र बताते है कि अकेले दुर्ग जिले के पाटन विधान सभा सीट इलाके से गुजरने वाली रेल्वे लाइन के इर्द-गिर्द की सैकड़ो एकड़ जमीन पर “शांतिदेवी” का कब्ज़ा है। सूत्रों के मुताबिक एजेंसियों ने जब खसरा नंबर सहित जमीनों के दस्तावेज तलाशे तो एक बुजुर्ग महिला की कमाई देखकर उन्हें हैरानी हुई।

एजंसियों ने इस कमाई के स्त्रोत और फार्मूले पर जब नजर दौड़ाई तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। इस महिला की पहचान सौम्या चौरसिया की माँ शांति देवी के रूप में की जा रही है।

ED की टीम अभी तक सौम्या समेत उसके भाई अमित,नवनीत चौरसिया और यूपी के हिस्ट्रीशीटर जेके चौरसिया से पूछताछ में जुटी है। अब इस कड़ी में नया नाम “शांतिदेवी चौरसिया” का भी जुड़ गया है। सूत्र बताते है कि जाँच एजेंसियां वैधानिक दायरे में शालीनता और संयम के साथ संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'