कौन हैं जस्टिस गवई जो होंगे भारत के अगले CJI? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा की गई नियुक्ति 

नई दिल्ली : जस्टिस भूपेंद्र रामकृष्ण गवई, भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे. सीजेआई के रूप में वह 14 मई को कार्यभार संभालेंगे. यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा की गई है. इस अहम फैसले की जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "जस्टिस बीआर गवई की नियुक्ति भारतीय न्यायपालिका के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. वे न्याय के क्षेत्र में अपनी विशिष्टता और निष्पक्षता के लिए प्रसिद्ध हैं." जस्टिस गवई सुप्रीम कोर्ट के एक सम्मानित न्यायाधीश रहे हैं और उन्होंने अपने करियर में अनेक महत्वपूर्ण मामलों का न्याय किया है।

  जस्टिस गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. हालांकि, जस्टिस गवई सिर्फ छह महीने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम करेंगे और इसी साल नवंबर में रिटायर होंगे. जस्टिस गवई को 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया था. 24 नवंबर, 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे, जस्टिस गवई दिवंगत आरएस गवई के बेटे हैं, जो एक मशहूर सोशल एक्टिविस्ट और बिहार और केरल के पूर्व राज्यपाल थे. जस्टिस गवई ने 14 नवंबर, 2003 को बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अपना न्यायिक करियर शुरू किया था और 12 नवंबर, 2005 को स्थायी न्यायाधीश बने थे. जस्टिस गवई ने मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और पणजी में पीठों की अध्यक्षता करते हुए 15 वर्षों से अधिक समय तक सेवा की है. बता दें कि भारत के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 13 मई को रिटायर हो रहे हैं, जिसके अगले दिन 14 मई को वह सीजेआई पद की शपथ लेंगे.

लेखक के विषय में

More News

सूदखोरी का जाल: पूर्व जिपं सदस्य ने आदिवासी सरपंच को बंधक बना कर दी यातना 

राज्य

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, दो की मौत,कई घायल बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, दो की मौत,कई घायल
बाराबंकी: अयोध्या सीमा से सटे टिकैतनगर क्षेत्र के सरांय बरई गांव के बाहर खेत में बनी पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार...
BJP छोड़ टीएमसी में गए मुकुल रॉय को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, विधानसभा सदस्यता रद्द
पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: ISI के 10 एजेंट गिरफ्तार, बड़े ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में नया मोड़: नूंह के दुकानदार ने पहुंचाई विस्फोटक सामग्री, NIA ने किया गिरफ्तार
हाईकोर्ट में पेश हुई फर्जी रिपोर्ट, ASI की लापरवाही पर गिरी गाज, तत्काल निलंबन के आदेश