एयर इंडिया पर DGCA की सख्ती: अहमदाबाद हादसे के बाद तीन अधिकारियों को तत्काल हटाने का निर्देश

एयर इंडिया पर DGCA की सख्ती: अहमदाबाद हादसे के बाद तीन अधिकारियों को तत्काल हटाने का निर्देश

अहमदाबाद: अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण प्लेन क्रैश हादसे के बाद कार्रवाई हुई है। भारत की नागरिक उड्डयन नियामक संस्था डीजीसीए ने एअर इंडिया से कहा है कि वह हाल ही के अहमदाबाद विमान हादसे में पाए गए गंभीर सुरक्षा उल्लंघनों के चलते तीन अधिकारियों को तुरंत हटा दे। यह आदेश 12 जून को सादर वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरते ही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर क्रैश होने के कुछ ही दिन बाद आया है, जिसमें 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

फ्लाइट क्रू शेड्यूलिंग से संबंधित गंभीर और बार-बार उल्लंघन के बाद एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। एयरलाइन द्वारा बताई गई इन खामियों से पता चला कि अनिवार्य लाइसेंसिंग, आराम और रीसेंसी मानदंडों को पूरा न करने के बावजूद फ्लाइट क्रू को शेड्यूल किया गया और संचालित किया गया।

इस क्रैश के बाद हुए सघन जांच के दौरान DGCA ने एयर इंडिया के तीन अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने के लिए कहा है। DGCA ने सुरक्षा उल्लंघनों की गंभीरता को देखते हुए एयर इंडिया को निर्देश दिया कि दोषी कर्मचारियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

Read More जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चेक पोस्ट तोड़कर भागी संदिग्ध स्कॉर्पियो, पुलिस फायरिंग के बाद मिली खाली गाड़ी; हाई अलर्ट

अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर टेकऑफ के कुछ ही समय बाद बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। इस हादसे में प्लेन में सवार 242 व्यक्तियों में से 241 की मौत हो गई। केवल एक व्यक्ति ही बच पाया। इसके अलावा जमीन पर कम से कम 29 लोग मारे गए। शवों की पहचान के लिए DNA मैचिंग जारी है। अब तक 220 नमूनों में से 202 शवों की पहचान हो चुकी है। उनमें 160 भारतीय, 7 पुर्तगाली, 34 ब्रिटिश और 1 कनाडाई शामिल हैं। आपको बता दें कि ड्रीमलाइनर और एयरबस एयरक्राफ्टों का विशेष निरीक्षण तेजी से हो रहा है। जांच जारी है। साथ ही ब्लैक बॉक्स की शुरुआती जानकारी जुटाई जा रही है । हादसे की शुरुआत इंजन, स्लाइड, फ्लैप संबंधित या टेकऑफ से जुड़ी किसी तकनीकी विफलता हो सकती है।

Read More दूसरी शादी की खबर मिलते ही चौराहे पर पहुंची पहली पत्नी, पति पर बरसाए थप्पड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा.... कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार