राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों ने इस बार तोडा रिकॉर्ड, एक साल में इतने हजार करोड़ की हुई शराब बिक्री……. शराब बिक्री में छत्तीसगढ़ नंबर वन

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों ने इस बार तोडा रिकॉर्ड, एक साल में इतने हजार करोड़ की हुई शराब बिक्री……. शराब बिक्री में छत्तीसगढ़ नंबर वन रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में शराबबंदी करने का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार शराबबंदी से पूर्व इसके सामाजिक आर्थिक परिणामों का अध्ययन करा रही […]

राष्ट्रीय जगत विजन छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों ने इस बार तोडा रिकॉर्ड, एक साल में इतने हजार करोड़ की हुई शराब बिक्री……. शराब बिक्री में छत्तीसगढ़ नंबर वन

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में शराबबंदी करने का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार शराबबंदी से पूर्व इसके सामाजिक आर्थिक परिणामों का अध्ययन करा रही है। इधर, मदिरा प्रेमी रोज नया रिकार्ड बना रहे हैं। वर्ष 2022-23 में आबकारी विभाग ने शराब की बिक्री से मिलने वाले राजस्व का लक्ष्य बार-बार बढ़ाया। हालांकि मदिरा प्रेमियों ने विभाग का अंतिम लक्ष्य भी पार कर दिया है।

इस वर्ष राज्य में 15 हजार करोड़ रुपये की शराब बेची गई जिससे सरकार को 6800 करोड़ रुपये का टैक्स मिला है। यह निर्धारित लक्ष्य से 300 करोड़ रुपये अधिक है। आबकारी विभाग ने वर्ष के प्रारंभ में 5000 करोड़ राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया था। बाद में इसे बढ़ाकर 5500 करोड़ फिर 6500 करोड़ किया। इसके विरूद्ध मिला 6800 करोड़। शराब में लगने वाले टैक्स में दस रुपये प्रति बोतल गोधन न्याय योजना का भी शामिल है। राज्य सरकार की कई योजनाएं शराब से मिलने वाले पर निर्भर हैं।

Read More बिलासपुर में धर्मांतरण विवाद पर बवाल: डायल-112 कर्मी पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

राज्य में शराबबंदी विपक्ष का बड़ा मुद्दा है। भाजपा कहती रही है कि गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की शपथ लेने वाली सरकार शराब की बिक्री बढ़ा रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि शराब बिक्री का रिकार्ड बताता है कि राज्य नशे में डूब रहा है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शराब दुकानों की संख्या बढ़ा रही है। किसानों को धान का पैसा देकर शराब के माध्यम से उसे अपनी झोली में भर रही है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि सरकार शराब से चल रही है। यदि शराब तस्करी का आंकड़ा जोड़ दें तो आंकड़ा और बढ़ जाएगा।

Read More दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता के खेत में पुलिस की रेड, मचा हड़कंप

आबादी के अनुपात में सर्वाधिक खपत छत्तीसगढ़ में
नेशनल हेल्थ सर्वे 2022 की दिसंबर महीने की रिपोर्ट बताती है कि आबादी के अनुपात में सर्वाधिक शराब पीने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ सबसे आगे है। यहां 35.6 प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते हैं। 34.7 प्रतिशत मदिरा प्रेमियों के साथ त्रिपुरा दूसरे व 34.5 प्रतिशत के साथ आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

आबकारी विभाग के सचिव निरंजन दास ने कहा, आबकारी विभाग को लक्ष्य से अधिक राजस्व मिला है। ऐसा इसलिए है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में शराब की कीमतों में वृद्धि की गई थी।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

फर्जी जाति प्रमाण पत्र: चीफ इंजीनियर कटारे को हाईकोर्ट से स्टे, विधानसभा में बघेल ने पूछा- सरकार क्यों मेहरबान?

राज्य

पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप
बांका। बिहार के बांका जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार को अचानक फूड प्वाइजनिंग की घटना सामने आने से अफरा-तफरी...
अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुनवाई से किया इनकार, कहा- अनिवार्य करने पर महिलाओं के रोजगार पर पड़ सकता है असर