मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता , अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी  तीन घंटे में शव की शिनाख्तगी और चौबीस घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी

मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता , अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी  तीन घंटे में शव की शिनाख्तगी और चौबीस घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी मुंगेली :  मुंगेली पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है महज तीन घण्टो में शव की शिनाख्तगी की गई और चौबीस घण्टे के भीतर […]

मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता , अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी  तीन घंटे में शव की शिनाख्तगी और चौबीस घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी

मुंगेली :  मुंगेली पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है महज तीन घण्टो में शव की शिनाख्तगी की गई और चौबीस घण्टे के भीतर ही आरोपी को मुंगेली पुलिस ने धर दबोचा है

दरअसल पूरा मामला मुंगेली जिला के थाना लोरमी का है दिनांक 09.02.2024 को चौकी खुड़िया क्षेत्रांतर्गत ग्राम दुल्लापुर फॉरेस्टगार्ड सचिन सिंह राजपूत के द्वारा सूचना दी गई कि दुल्लापुर परिसर के भार पथना (स्थायी नाम) के पास एक अज्ञात महिला अर्धनग्न अवस्था में पड़ी है सूचना पर खुड़िया पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शरू की

Read More Oppo का नया बजट फोन लॉन्च, 6,500mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन चिपसेट भी

गोदने से मृतिका की हुई शिनाख्तगी : –

Read More हादसा या हत्या? गौरांग बोबड़े केस में पुलिस की जांच पर उठे सवाल, आरोपी बाइज्जत रिहा

भार पथना पहाड़ी के दो चट्टान के बीच में एक अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया एवं चट्टानों में खून के धब्बे तथा आसपास के पेड़ में लाल छिट्टेदार चुनरी बंधा हुआ मिला तथा मृतिका के हाथ में एल लिखा हुआ पाया गया . मृतिका का शव दो-तीन दिन पुराना होना प्रतीत हुआ प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण डॉग स्कॉवड टीम एवं फारेंसिक टीम के द्वारा कराया गया . चूंकि मृतिका की पहचान नहीं हो पाई थी अतः आसपास के ग्रामीणों के द्वारा शव की शिनाख्तगी कराई गई तथा जिला मुंगेली सहित जिले से लगे बार्डर जिला बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, को सूचना दी गई। जिस पर जिला बिलासपुर के थाना कोटा में दर्ज गुम इंसान का ही शव होने के संबंध मे संदेह होने पर थाना कोटा एवं मृतिका के परिजनों से शव की पहचान कराई गई। जिस पर मृतिका के भाई द्वारा मृतिका के शव को देखकर दाहिने हाथ में एल लिखा हुआ गोदना, कान की बाली, गले में लाल धागा, फुल शर्ट को देखकर अपनी बहन के रूप में पहचान की गई

पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात आई सामने : –

मामले में तत्काल मर्ग पंचानामा कार्यवाही किया कर मृतिका के शव को सीएचसी लोरमी द्वारा पीएम हेतु सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया . पीएम में प्राप्त रिपोर्ट अनुसार हत्या होने की बात सामने आई

नौकरी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक संबद्ध पुलिस रिपोर्ट के डर से बनाई हत्या की योजना : –

पतासाजी में प्रथम दृष्टया कलीराम पिता मिलाप मरकाम उम्र 42 वर्ष साकिन टिकरी थाना तखतपुर के साथ मृतिका का संबंध होने एवं कलीराम का मृतिका के घर आना-जाना होने एवं मृतिका को नौकरी लगाने हेतु बोलने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई . साईबर एनालिसिस के आधार पर भी संदेही कलीराम का घटनास्थल के आसपास होने की जानकारी प्राप्त होने पर संदेही कलीराम से घटना के संबंध में पूछताछ की गई .

पूछताछ से खुलासा हुआ कि मृतिका करगीरोड कोटा में अपने सहेली के साथ रह रही थी, जहां संदेही कलीराम का आना-जाना भी था एवं उससे मोबाईल से भी बातचीत करते रहता था . संदेही द्वारा मृतिका को नौकरी लगाने का झांसा देकर पूर्व में शारीरिक संबंध बनाया गया था जिसके कारण मृतिका संदेही कलीराम को नौकरी नहीं लगाने की स्थिति में उसके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहते रहती थी, जिसके कारण संदेही कलीराम ने मृतिका की हत्या करने की योजना बनाई एवं दिनांक 05.02.2024 को मृतिका को लोरमी घूमने के लिए लोरमी बुलाया एवं मोटरसाईकल में बैठाकर अपने साथ खुड़िया क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया एवं मृतिका द्वारा विरोध करने पर आवेश में आकर उसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी एवं लाश को चट्टानों के बीच में छिपा दिया तथा मृतिका के पहने हुए कपड़े , उसके बैग एवं मोबाईल को अलग-अलग स्थानों में छिपा दिया गया जिसे पूछताछ एवं पतासाजी कर मेमोरेंण्डम के आधार पर प्रकरण में जप्ती किया गया है। प्रकरण में आरोपी कलीराम को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया है।

कुछ दिन पहले ही पदस्थ हुए है पुलिस कप्तान गिरजा शंकर

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज