कई छात्राओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का लगाया आरोप, प्रोफेसर पर गिरी गाज, व्हाट्सएप चैट आया सामने

कई छात्राओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का लगाया आरोप, प्रोफेसर पर गिरी गाज, व्हाट्सएप चैट आया सामने

कई छात्राओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का लगाया आरोप, प्रोफेसर पर गिरी गाज  व्हाट्सएप चैट आया सामने   जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में मनीराम बांगड़ मेमोरियल इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर पुलकित गुप्ता पर छात्राओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। इस दौरान कॉलेज की 38 छात्राओं ने कुलपति को शिकायत […]

सांकेतिक तस्वीर

कई छात्राओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का लगाया आरोप, प्रोफेसर पर गिरी गाज  व्हाट्सएप चैट आया सामने

  जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में मनीराम बांगड़ मेमोरियल इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर पुलकित गुप्ता पर छात्राओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। इस दौरान कॉलेज की 38 छात्राओं ने कुलपति को शिकायत दी है। शिकायत पर कुलपति अजय कुमार शर्मा ने आरोपी प्रोफेसर सस्पेंड कर दिया है। आरोपी प्रोफेसर का एक पुराना कथित चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान जांच कमेटी को बयान देने आई छात्राओं को प्रोफेसर ने धमकाया। आर्किटेक्चर विभाग के प्रोफेसर पुलकित गुप्ता पर एक छात्रा ने 5 दिन पहले छेड़छाड़ करने और सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए एक चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी। इसमें छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले की जानकारी पर यूनिवर्सिटी ने जांच कमेटी गठित की। इस बीच यूनिवर्सिटी की 38 छात्राओं ने कुलपति को प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की। जिस पर जांच कमेटी गठित कर दी गई हैं। Also Read – रीवा के एक शादी समारोह पर दोस्त ने ही एक दोस्त पर चला दी गोली प्रोफेसर पुलकित गुप्ता पहले भी विवादों में रह चुके हैं। इसको लेकर एक छात्रा के साथ उनका व्हाट्सएप चैट सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रोफेसर ने छात्रा को घर बुलाने, डांस फ्लोर पर आकर डांस करने सहित अभद्र मैसेज किया। इसको अलावा 2015 बैच की छात्रों ने भी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की है। प्रोफेसर पुलकित गुप्ता के खिलाफ छात्राओं की शिकायत पर यूनिवर्सिटी ने जांच कमेटी गठित की। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि जांच कमेटी ने उन्हें बयान के लिए बुलाया। लेकिन इस दौरान आरोपी प्रोफेसर ने उनके बयान के लिए जाने के दौरान छात्राओं को रोककर धमकाया। इसको लेकर कुलपति को शिकायत भी की है। इसमें छात्राओं ने बताया कि, उन्हें डर है कि प्रोफेसर उन्हें एग्जाम में बेक लगा देगा। बता दें कि 4 साल पहले भी आरोपी प्रोफेसर ने एक वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिए थे। इसके अलावा प्रोफेसर पर एक टीचर के साथ भी दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लग चुका है।

Tags:

Latest News

त्विषा केस बना मिस्ट्री: बाइपोलर डिसऑर्डर, अबॉर्शन और डिलीट चैट्स ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें त्विषा केस बना मिस्ट्री: बाइपोलर डिसऑर्डर, अबॉर्शन और डिलीट चैट्स ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें
अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या से सनसनी, स्टोर में लूट का विरोध करना पड़ा भारी, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
राहुल गांधी पर मानहानि का मामला: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर रायबरेली कोर्ट पहुंचा विवाद
मौत का कुआं बना सेप्टिक टैंक: जहरीली गैस ने छीनी 6 मजदूरों की जान, ओडिशा के गांव में पसरा मातम
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! TMC के कई सांसद बदल सकते हैं पाला, BJP की बढ़ सकती है ताकत
बस्तर के ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ को पद्मश्री: 35 साल की सेवा पर मिला देश का सम्मान, जंगलों में मुफ्त इलाज से बदली हजारों जिंदगियां
बिना पर्चे बिक रहीं ‘वेट लॉस’ की दवाएं! रायपुर में फूड एंड ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन, 92 मेडिकल स्टोर्स की जांच
रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: सड़क और नाली निर्माण के रास्ते से हटाए गए कब्जे
BJP विधायक को ‘नेता के PA’ बनकर लगाया चूना, डीजल के बहाने ठगों ने ऐंठे पैसे, रायपुर में हाईप्रोफाइल साइबर फ्रॉड से मचा हड़कंप
Vivo Y600 Turbo लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ आया पावरफुल स्मार्टफोन
छत्तीसगढ़ की सियासत में ऑडियो बम: साय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच रेणुका सिंह के कथित ऑडियो से भूचाल, क्या वाकई भूपेश की होगी वापसी?
हाईकोर्ट से झटका खाने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अनवर ढेबर 3 जून तक राज्य सरकार को देना होगा जवाब