बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 3 निरीक्षकों के तबादले, किशोर केंवट सिविल लाइन तो अभय सिंह बने सिरगिट्टी टीआई

बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 3 निरीक्षकों के तबादले, किशोर केंवट सिविल लाइन तो अभय सिंह बने सिरगिट्टी टीआई

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस विभाग में अहम फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तीन निरीक्षकों (टीआई) के प्रभार बदले गए हैं। इस संबंध में आधिकारिक तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, अब तक सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक किशोर केंवट को अब शहर के महत्वपूर्ण सिविल लाइन थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सरकंडा के कार्यालय में पदस्थ निरीक्षक अभय सिंह बैस को मैदानी पोस्टिंग देते हुए उन्हें सिरगिट्टी थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके साथ ही, सिविल लाइन थाने से निरीक्षक सुमत राम साहू को हटाकर उन्हें नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में अटैच करते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है।

Read More हाई कोर्ट की राजस्व अफसरों पर सख्त टिप्पणी, तहसीलदार को 60 दिन में सीमांकन पूरा कराने का आदेश

विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव पूर्णतः प्रशासनिक दृष्टिकोण और थानों के कामकाज में कसावट लाने के लिए किया गया है। पुलिस महकमे द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना का कार्यभार ग्रहण कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अवैध कब्जा कभी नहीं देता कानूनी अधिकार, पुनर्वास का भी दावा नहीं बनता

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 7 दिन में किसान का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करो, वरना कार्रवाई तय हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 7 दिन में किसान का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करो, वरना कार्रवाई तय
बांगो डैम के गेट खुलने की आशंका: कलेक्टर ने संभाला मोर्चा, महानदी तटीय क्षेत्रों में बाढ़ का अलर्ट जारी
राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की गेड़ी नृत्य की थाप, बिलासपुर के कलाकारों को मिला विशेष आमंत्रण
असम-अरुणाचल सीमा पर फायरिंग से तनाव: 8 ग्रामीण घायल, 7 गंभीर; जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप
रायपुर में पुलिस की कार्रवाई तेज: संजय नगर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पहले अभियान के दौरान हुआ था फरार
रिटायरमेंट के बाद 15 साल पुराने मामले में वसूली पर हाई कोर्ट की रोक, वन विभाग का आदेश रद्द
सरोना से स्कूल परिसर तक... महिला से गैंगरेप का आरोप, 3 आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग की भूमिका भी आई सामने
हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर जहरीले सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत, 3 गंभीर, मचा हड़कंप
40 दिन तक पुलिस को चकमा, सतारा के फार्महाउस में छिपा था बॉलीवुड डायरेक्टर; अब गिरफ्तार, जाने क्या है मामला......
दूसरी शादी की खबर मिलते ही चौराहे पर पहुंची पहली पत्नी, पति पर बरसाए थप्पड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्कूल के पास कचरे में लाखों की दवाइयां, स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही उजागर
भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में ‘गंदा खेल’! पुलिस की रेड में खुला देह व्यापार, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार