विष्णु देव का सुशासन तिहार अनुज आये आपके द्वार...

विष्णु देव का सुशासन तिहार अनुज आये आपके द्वार...

पारदर्शिता, सेवा और प्रदेशवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान के लक्ष्य के साथ 5 मई से 31 मई तक सुशासन तिहार के तीसरे चरण में धरसींवा विधानसभा के ग्राम गोढ़ी में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा  ने किसानो को ऋण पुस्तिका,राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, ट्राइसाइकिल,मछली पालकों को फुटकर मत्स्य विक्रय हेतु आइस बॉक्स और जमीन का मालिकाना हक दिलाने हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया। साथ ही समाधान शिविर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं  को सुन कर निराकरण हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर  शर्मा ने कहा की सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य है, सरकार को जनता के द्वार तक लाना है। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार का संकल्प है कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।आज सुशासन तिहार अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर रहा है, इसमें समाधान शिविर के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान सीधे आपके द्वार तक पहुंचेगा। हमारी सरकार जनता की आवाज को सुनने, समझने और उस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से स्वयं मुख्यमंत्री,जनप्रतिनिधि और प्रशासन जनता के गांव,मोहल्ले और घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का निदान कर योजनाओं का लाभ एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रहें हैं।
साथ में उपस्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव  ऋचा शर्मा  ने कहा की सुशासन तिहार मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का जीवंत उदाहरण है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और मार्गदर्शन में 08 अप्रैल से सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका त्वरित निराकरण करना है. उन्होंने बताया कि हर वार्ड और क्षेत्रों में लगे शिविर में लगभग जिले से 3 लाख आवेदन प्राप्त किए गए. अब इन आवेदनों का निराकरण कर हितग्राहियों को जानकारी दी जा रही है. रायपुर जिला आवेदनों के निराकरण के मामले में राज्य में प्रथम स्थान पर है.
 इस अवसर पर धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा , वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव  ऋचा शर्मा , रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह , िला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल ,उपाध्यक्ष  संदीप यदु , दिनेश खुटे  , सरोज चंद्रवंशी  सहित अधिकारीगण व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना