एसएसपी रजनेश सिंह ने किया सिविल लाइन थाने का निरीक्षण, केस निपटाने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम

एसएसपी रजनेश सिंह ने किया सिविल लाइन थाने का निरीक्षण, केस निपटाने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम

बिलासपुर। शहर की कानून व्यवस्था को परखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सिविल लाइन थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसएसपी को अचानक थाने में देख वहां हड़कंप मच गया। रजनेश सिंह ने थाने में मौजूद फरियादियों से बात की और उनकी परेशानियां जानी। उन्होंने ड्यूटी नाइट में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि थाने आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनें और उसका तुरंत समाधान करें। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने फाइलों के रख-रखाव से लेकर पेंडिंग केसों की बारीकी से जांच की और अच्छा काम करने वालों की पीठ थपथपाई।

एसएसपी रजनेश सिंह ने विवेचक कक्ष में बैठकर खुद पुरानी केस डायरियों को पढ़ा। उन्होंने जांच अधिकारियों को जरूरी टिप्स दिए ताकि केसों का निपटारा जल्दी हो सके। जांच के दौरान पता चला कि सब इंस्पेक्टर अमृत साहू ने साल 2024 से पहले के 13 पुराने केस सुलझाकर उनका चालान कोर्ट में पेश कर दिया है। अमृत साहू के इस शानदार काम को देखते हुए एसएसपी ने उन्हें तुरंत नगद इनाम देने की घोषणा की। अमृत साहू के साथ ही एएसआई मस्तराम कश्यप, विष्णु साहू और सीनियर आरक्षक वीरेंद्र राजपूत को भी पुराने केस निपटाने के लिए इनाम दिया गया।

थाने के मालखाने की हालत भी जांची 

Read More डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

 जब्त सामान को सही तरीके से रखने पर मालखाना प्रभारी को पुरस्कृत किया गया। रीडर शाखा में जाकर एसएसपी ने पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के काम में तेजी लाने को कहा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनता के जरूरी कागजात बिना वजह दफ्तरों में नहीं अटकने चाहिए।सिविल लाइन थाना प्रभारी ने एसएसपी रजनेश सिंह को बताया कि इलाके में गुंडे बदमाशों पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले तीन दिनों के भीतर ही 20 बदमाशों को पकड़ा गया है। इनमें वे अपराधी भी शामिल हैं जो चाकूबाजी जैसे मामलों में जेल से छूटने के बाद दोबारा अपराध करने की फिराक में थे। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत 32 केसों के चालान कोर्ट में पेश किए हैं और 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस सख्त कार्रवाई से खुश होकर एसएसपी ने उन्हें भी नगद पुरस्कार दिया ।

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

 

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच