छत्तीसगढ़ एडिशनल एडवोकेट जनरल रणबीर सिंह मरहास का इस्तीफा, महाधिवक्ता कार्यालय में नई टीम की तैयारी

छत्तीसगढ़ एडिशनल एडवोकेट जनरल रणबीर सिंह मरहास का इस्तीफा, महाधिवक्ता कार्यालय में नई टीम की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एडिशनल एडवोकेट जनरल रणबीर सिंह मरहास ने शनिवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रणबीर सिंह ने अपना त्यागपत्र विधि विभाग के सचिव को भेजा है और इसकी जानकारी महाधिवक्ता कार्यालय को भी दे दी गई है। उन्होंने अपने पत्र में पद छोड़ने का कोई खास कारण तो नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रदेश में नई कानूनी टीम के गठन की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है।

रणबीर सिंह मरहास ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि वह एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद से अपना त्यागपत्र औपचारिक रूप से दे रहे हैं, जो तत्काल प्रभाव से माना जाए। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों तक इस पद पर रहते हुए प्रदेश की सेवा करना उनके लिए बड़े सम्मान की बात रही। रणबीर सिंह मरहास ने लिखा कि उन्हें अलग-अलग अदालतों में सरकार का पक्ष रखने और काबिल साथियों के साथ काम करने का बेहतरीन मौका मिला। उन्होंने सरकार के भरोसे के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब पद से हटने का यह सही समय है।

छत्तीसगढ़ के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा पहले से ही चल रही थी। दरअसल हाल ही में महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत के इस्तीफे के बाद विवेक शर्मा को राज्य का नया महाधिवक्ता बनाया गया है। नए महाधिवक्ता की नियुक्ति के बाद से ही इस बात के संकेत मिल रहे थे कि अब पूरी टीम नई चुनी जाएगी। रणबीर सिंह मरहास का इस्तीफा भी इसी बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में कुछ और बड़े पदों पर भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं और नई नियुक्तियों की तैयारी शुरू हो चुकी है।

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच