शराब घोटाला: पूर्व आईएएस टुटेजा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार से जवाब मांगा

शराब घोटाला: पूर्व आईएएस टुटेजा को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार से जवाब मांगा

नई दिल्ली। शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा ने सुप्रीम कोर्ट से दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए सुरक्षा मांगी है। इस याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, सीबीआई, ईडी और छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। टुटेजा ने अपनी याचिका में अलग-अलग जांच एजेंसियों में दर्ज 11 एफआईआर में किसी भी सख्त कार्रवाई से बचाव की मांग की है।

याचिका में 11 मामलों से संरक्षण और प्रताड़ना का आरोप

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति एनके सिंह की बेंच ने पूर्व आईएएस अधिकारी की तरफ से पेश वकीलों अर्शदीप सिंह खुराना और मलक भट्ट की दलीलें सुनीं और जांच एजेंसियों से जवाब देने को कहा है। टुटेजा ने अपनी याचिका में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अलावा राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, केंद्रीय वित्त मंत्रालय और आयकर विभाग को भी पक्षकार बनाया है। पूर्व नौकरशाह ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 27 जून के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से मना कर दिया था। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी टुटेजा ने आरोप लगाया है कि उन्हें साल 2015 से लगातार परेशान किया जा रहा है। उनके अनुसार यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि उन्होंने कथित एनएएन (नागरिक आपूर्ति निगम) घोटाले में दोष स्वीकार करने से इनकार कर दिया था और 2013-2018 के दौरान तत्कालीन सत्ताधारी दल के बड़े नेताओं के खिलाफ जांच की मांग की थी।

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

Tags:

Latest News

Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल
Raipur News: फूल चौक की करोड़ों की वक्फ दुकान पर बड़ा फैसला, 45 दिन में कब्जा सौंपने का आदेश; किराये को लेकर था विवाद
Bilaspur Dandiya Night 2026: अंजलि अरोड़ा की मौजूदगी में सजेगी गरबा की शाम, 11 अक्टूबर को होगा खास आयोजन
Itarsi News: बकाया बिल के बदले रिश्वत लेने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य पर CBI की कार्रवाई
AI Regulation India: AI पर बढ़ेगी सरकारी निगरानी? अश्विनी वैष्णव ने रेगुलेशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट