सरकार का बड़ा फैसला: लीज की जमीन पर कुंडली मारकर बैठे 240 उद्यमियों का आवंटन रद्द

सरकार का बड़ा फैसला: लीज की जमीन पर कुंडली मारकर बैठे 240 उद्यमियों का आवंटन रद्द

रायपुर। प्रदेश में औद्योगिक विकास के नाम पर सरकारी जमीन सस्ती दरों पर लेकर कुंडली मारकर बैठे 240 गैर-गंभीर उद्यमियों पर छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ये वो चालाक उद्यमी थे जिन्होंने सालों पहले रियायती दरों पर भूखंड तो ले लिए, लेकिन न तो कोई उद्योग लगाया, न उत्पादन शुरू किया और न ही बकाया पैसा चुकाया।

सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक ने बताया कि रायपुर, बिलासपुर, उरला, सिलतरा, सिरगिट्टी, तिफरा सहित मेगा इंडस्ट्रियल जोन्स और रायगढ़ में कई उद्यमियों ने नई औद्योगिक नीति का फायदा लेने के लिए भूखंड हासिल किए थे। लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी वहाँ न तो बिल्डिंग बनी, न मशीनें लगीं और न ही एक भी नया रोजगार पैदा हुआ।

 

Read More डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश

चारदीवारी बनाकर दिखाया काम

Read More ‘केके’ टैटू ने खोला हत्या का राज, प्रेमिका को पत्थर से कुचलने वाले प्रेमी को उम्रकैद

प्रबंध संचालक के अनुसार, कई जुगाड़ू उद्यमियों ने केवल कागज़ी औपचारिकता पूरी करने के लिए भूखंड पर एक चारदीवारी बनाकर काम शुरू करने का दिखावा किया था। ऐसे मामलों की जाँच शुरू कर दी गई है और इन भूखंडों को भी वापस लेने की तैयारी है। पिछले एक साल के भीतर ही 240 भूखंड आवंटन रद्द किए जा चुके हैं। कई आरोपितों को पहले नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद सीएसआईडीसी ने सख्त कदम उठाया।

सक्षम को मिलेगी जमीन, बहानेबाजों को राहत नहीं

सीएसआईडीसी ने साफ कर दिया है कि अब बहानेबाजी नहीं चलेगी। यदि कोई उद्यमी अपनी देरी का कोई ठोस और उचित कारण प्रस्तुत करता है, तो निगम की एक समिति उसकी समीक्षा करेगी। अगर कारण उपयुक्त पाया जाता है, तो ही सीमित समय की मोहलत दी जाएगी। अन्यथा भूखंड का कब्जा तुरंत वापस ले लिया जाएगा और यह जमीन दूसरे इच्छुक और सक्षम उद्यमी को आवंटित कर दी जाएगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार