जजों के तबादलों से हाई कोर्ट में हलचल, 17 न्यायमूर्तियों को मिले नए न्यायालय 

जजों के तबादलों से हाई कोर्ट में हलचल, 17 न्यायमूर्तियों को मिले नए न्यायालय 

 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को देशभर के 17 हाई कोर्ट के जजों के ट्रांसफर कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों के बाद जारी की गई इस अधिसूचना ने कई राज्यों के हाई कोर्ट में बड़ी हलचल मचा दी है। इन तबादलों से न्यायपालिका में नई व्यवस्था देखने को मिलेगी। इस लिस्ट में तेलंगाना, इलाहाबाद, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित 17 हाई कोर्ट के न्यायाधीश शामिल हैं, जिन्हें उनके नए कार्यस्थलों पर भेजा गया है।

अलग अलग राज्यों से भेजे गए जज, लिस्ट में इन नामों की चर्चा

Read More हाई कोर्ट ने तय की उच्च पेंशन की पात्रता, सेवा के दौरान विकल्प नहीं चुना तो नहीं मिलेगा लाभ

इस फैसले के बाद तेलंगाना हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल को कोलकाता और ताड़कमल्ला विनोद कुमार को मद्रास हाई कोर्ट भेजा गया है। सबसे ज्यादा तबादले इलाहाबाद हाई कोर्ट से हुए हैं, जहां से चार जजों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ला और विवेक चौधरी को दिल्ली हाई कोर्ट भेजा गया है, जबकि जयंती बनर्जी को कर्नाटक और अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।

Read More सर्पदंश घोटाला: मर्ग और पीएम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल, फिर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग पर मेहरबानी क्यों? ई ओ डब्लू /एसआईटी से जांच की मांग

इसी तरह राजस्थान हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा को दिल्ली और चंद्रशेखर को बॉम्बे हाई कोर्ट भेजा गया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से भी तीन जजों का ट्रांसफर हुआ है, जिनमें न्यायमूर्ति सुधीर सिंह पटना, अनिल क्षेत्रपाल दिल्ली और संजीव प्रकाश शर्मा राजस्थान हाई कोर्ट जाएंगे।

दिल्ली और कोलकाता में जजों की संख्या बढ़ेगी

इन तबादलों से दिल्ली और कोलकाता जैसे हाई कोर्ट में जजों की संख्या में इजाफा होगा। मद्रास हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह को मध्यप्रदेश और बत्तु देवनंद को आंध्रप्रदेश भेजा गया है। गुवाहाटी से न्यायमूर्ति लानुसुंगकुम जमीर कोलकाता और सुमन श्याम बॉम्बे हाई कोर्ट में अपनी सेवाएं देंगे।

इस बीच, केरल हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह को कर्नाटक और कर्नाटक हाई कोर्ट से न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव को दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरित किया गया है। इन तबादलों को न्यायपालिका में कार्यक्षमता बढ़ाने और संतुलन बनाए रखने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। सरकार और कोलेजियम के बीच समन्वय से यह प्रक्रिया पूरी हुई है।

Tags:

Latest News

सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम .... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की
'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त
Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क
'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त
CJP Protest: फेक न्यूज की साजिश बेनकाब! 'न किसी की मौत, न सेना तैनात'; दिल्ली पुलिस ने 480 पाकिस्तानी हैंडल किए ब्लॉक
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी; कहा- "युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर"
Bihar Bandh: पटना में उग्र प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में
Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी
Bilaspur Electricity Scam: फर्जी अटेंडेंस से 93 लाख का भुगतान! जांच पूरी, मगर 8 माह से रिपोर्ट पेंडिंग