ईडी के गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, याचिका पर SC ने विशेष पीठ का किया गठन सुनवाई आज

ईडी के गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, याचिका पर SC ने विशेष पीठ का किया गठन सुनवाई आज नईदिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता […]

ईडी के गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, याचिका पर SC ने विशेष पीठ का किया गठन सुनवाई आज

नईदिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई के लिए गुरुवार (01 फरवरी) को तीन जजों की एक विशेष पीठ का गठन किया.

जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ जेल में बंद जेएमएम नेता की याचिका पर शुक्रवार (2 फरवरी) सुबह 10:30 बजे सुनवाई करेगी.

Read More Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कब खुलेंगे कपाट और कैसे करें आवेदन

चीफ जस्टिस ने किया विशेष पीठ का गठन

Read More मोबाइल की लत पर लगाम! 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का प्रस्ताव

शीर्ष अदालत की अद्यतन वाद सूची के अनुसार, विशेष पीठ का गठन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने किया है. उन्होंने दिन में इस बाबत उस वक्त टिप्पणी की थी, जब वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी ने हेमंत सोरेन की याचिका की सुनवाई के लिए मामले का विशेष उल्लेख किया था.

चीफ जस्टिस ने वकीलों को आश्वस्त किया था कि वह संबंधित याचिका को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करेंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बुधवार रात गिरफ्तार किए गए हेमंत सोरेन ने मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सबसे पहले झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया था.

झारखंड हाईकोर्ट में होने वाली थी सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस चन्द्रशेखर और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी गुरुवार (1 फरवरी) सुबह 10.30 बजे हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई करने वाले थे, लेकिन कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि संबंधित याचिका हाईकोर्ट से वापस ले ली जाएगी. इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा था, ‘‘हम इसे आज सूचीबद्ध करेंगे.’’

इस मामले में ईडी ने सात घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद बुधवार (31 जनवरी) को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का नाम मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया गया

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोरबा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार, थाने से भी फरार

राज्य

मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी
नई दिल्ली। भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मिसाल पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी मरीज...
Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी