ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच जारी है………. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ब्यान इसमें जो भी दोषी होंगे उन पर होगी कार्यवाही ……..तो मुख्यमंत्री महादेव सट्टा एप में शामिल  उन पुलिस के

ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच जारी है………. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ब्यान इसमें जो भी दोषी होंगे उन पर होगी कार्यवाही ……..तो मुख्यमंत्री महादेव सट्टा एप में शामिल  उन पुलिस के

ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच जारी है………. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ब्यान इसमें जो भी दोषी होंगे उन पर होगी कार्यवाही ……..तो मुख्यमंत्री महादेव सट्टा एप में शामिल  उन पुलिस के अधिकारियों पर कब होगी कार्यवाही उस पर जरा ब्यान देने की कृपा करें रायपुर : […]

ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ के शराब घोटाले की जांच जारी है………. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ब्यान इसमें जो भी दोषी होंगे उन पर होगी कार्यवाही ……..तो मुख्यमंत्री महादेव सट्टा एप में शामिल  उन पुलिस के अधिकारियों पर कब होगी कार्यवाही उस पर जरा ब्यान देने की कृपा करें

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि ईडी की जांच जारी है । और इसमें जो भी दोषी है उन पर कार्रवाई होगी ।पर मुख्यमंत्री जी महादेव सट्टा एप में ई डी की जांच में जो पुलिस अधिकारियों के नाम आये थे उस पर भी एक बार अपना ब्यान देने की कृपा करेंगे। क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता मोदी की गारंटी है जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही होकर रहेगी चाहे ओ कितना भी बड़ा ताकत वर क्यों न हो, पर महादेव सट्टा एप पर आज तक एक भी कार्यवाही नहीं हुई जबकि ईडी ने अपने जांच और जो चालान न्यायालय में पेश किया है उसमें बड़े पुलिस अधिकारियों के नाम है। तो क्या महादेव सट्टा एप में मोदी की गारंटी फेल हो गई है। छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले (Chhattisgarh liquor scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाया । इस दौरान ED ने कवासी लखमा को गिरफ्तार कर जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया है । ईडी ने कोर्ट से लखमा की 14 दिन की रिमांड मांगी । मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कवासी लखमा को 7 दिन की रिमांड में भेज दिया है ।

Read More 39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट

बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED ने नगद लेनदेन के सबूत मिलने की जानकारी दी थी । 3 जनवरी को दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ा गया था ।

Read More बलौदाबाजार जिला पीएम राहत योजना में छत्तीसगढ़ में नंबर-1, 269 घायलों को मिला कैशलेस इलाज

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला ?
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में 11 मई, 2022 को आयकर विभाग ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा और सौम्या चौरसिया के खिलाफ याचिका दायर की थी. जिसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में रिश्वत, अवैध दलाली के बेहिसाब पैसे का खेल चल रहा है. महापौर ऐजाज ढेबर का भाई अनवर ढेबर का भाई अवैध वसूली के खेल में शामिल है. जिसके बाद ईडी ने 18 नवंबर, 2022 को PMLA Act के तहत मामला दर्ज किया. अबतक मामले में 2161 करोड़ के घोटाले की बात का कोर्ट में पेश चार्जशीट में जिक्र किया है।

ईडी की चार्जशीट के अनुसार, साल 2017 में आबकारी नीति में संशोधन कर CSMCL के ज़रिये शराब बेचने का प्रावधान किया गया, लेकिन 2019 के बाद शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर ने अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD नियुक्त कराया, उसके बाद अधिकारी, कारोबारी, राजनैतिक रसूख वाले लोगों के सिंडिकेट के ज़रिये भ्रष्टाचार किया गया, जिससे 2161 करोड़ का घोटाला हुआ. CSMCL के MD रहे अरुणपति त्रिपाठी मनपसंद डिस्टिलर की शराब को परमिट करते थे. देशी शराब के एक केस पर 75 रुपये कमीशन दिया जाना था, इस कमीशन की त्रिपाठी एक्सेलशीट तैयार कर अनवर ढेबर को भेजते थे . आरोप है कि अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी के सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब की बेधड़क बिक्री की. इससे राज्य के राजस्व को बड़ा नुकसान हुआ. आपराधिक सिंडिकेट के जरिये CSMCL की दुकानों में सिर्फ तीन ग्रुप की शराब बेची जाती थीं, जिनमें केडिया ग्रुप की शराब 52 प्रतिशत, भाटिया ग्रुप की 30 प्रतिशत और वेलकम ग्रुप की 18 प्रतिशत हिस्सा शामिल है।

Tags:

Latest News

संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए
व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग