बड़े ब्रांडों का कड़वा सच, अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल

बड़े ब्रांडों का कड़वा सच, अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल

बिलासपुर : त्योहारों पर मिठाइयों की मिठास के बीच लोगों की थाली में क्या परोसा जा रहा है, इसकी तस्वीर अब डराने लगी है। जिन नामी ब्रांडों और प्रतिष्ठानों के उत्पादों पर लोग आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, उनके खाद्य नमूने ही जांच में फेल हो गए। अमूल, गोवर्धन और वचन जैसे ब्रांड के घी से लेकर रेस्टोरेंट के पनीर, दही, अंडा करी और किराना उत्पाद तक गुणवत्ता के तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने लिए गए नमूनों में 9 संस्थानों के सभी नमूने जांच में असफल पाए गए हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि जांच के घेरे में केवल छोटे दुकानदार नहीं, बल्कि बड़े ब्रांड और नामी प्रतिष्ठान भी आए हैं। शौर्य सुपर मार्ट से लिए गए अमूल और गोवर्धन घी के नमूने फेल हुए हैं। वहीं, अपना मार्ट देवरीखुर्द से लिए गए वचन ब्रांड के घी का नमूना भी प्रयोगशाला जांच में निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा। घी जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थ में इस तरह की गड़बड़ी सामने आना उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ाने वाला है।

पांच जगह पनीर फेल, दही भी निकली घटिया

Read More सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद

नेशनल डेयरी, अलीमेंटो कैफे, अलाकार्ट, अमृतुल्य फूड एंड बेवरेजेस और सेलेस्टी रेस्टोरेंट से लिए गए पनीर के नमूने जांच में फेल पाए गए। प्रदेश में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बीच इन नमूनों का असफल होना खाद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है। अलाकार्ट से लिया गया दही का नमूना भी निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। यानी जिस पनीर और दही को लोग पौष्टिक समझकर अपने भोजन में शामिल करते हैं, उसकी गुणवत्ता पर से ही भरोसा उठा गया हैं। हालांकि, प्रयोगशाला में नमूने फेल होने का वास्तविक कारण और श्रेणी जांच रिपोर्ट के विस्तृत निष्कर्षों से ही स्पष्ट होगी।

Read More मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ

whatsapp_image_2026-11-10_at_1_42_19_am__1_-730x54_1794276224343

अंडा करी से चना-पोहा तक गुणवत्ता की परीक्षा में फेल

खाद्य पदार्थों की जांच का दायरा केवल डेयरी उत्पादों तक सीमित नहीं रहा। गरिमा फैमिली ढाबा से लिया गया अंडा करी का नमूना भी जांच में असफल पाया गया। रिलायंस रिटेल के भाटापारा स्टोर से लिए गए चना और 'लाल किला' ब्रांड के पोहा के नमूने भी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।

मिठाई दुकानों से लिए नमूने, रिपोर्ट का इंतजार

दीपावली के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिठाई बाजार में भी जांच अभियान चलाया था। शहर की एक दर्जन से अधिक दुकानों से खोवा, कंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें बस स्टैंड स्थित सूर्या रॉयल स्वीट्स, जूना बिलासपुर के बजरंग प्रसाद भंडार, बजरंगबली स्वीट्स, सत्यम चौक की न्यू दिल्ली स्वीट्स, श्री बालाजी स्वीट्स एंड नमकीन, विनायक मावा और मनोज गुप्ता की दुकान सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट आने में करीब एक महीने का समय लगने की बात कही जा रही है। यही इस पूरी व्यवस्था की सबसे बड़ी विडंबना है। जिस त्योहार के दौरान मिठाइयों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है, उसी दौरान लिए गए नमूनों की रिपोर्ट त्योहार बीतने के बाद आएगी। तब तक खरीदार मिठाइयां खा चुके होंगे और बाजार में संबंधित खेप भी बिक चुकी होगी। ऐसे में यदि जांच में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी सामने आती है, तो उपभोक्ताओं को समय रहते सतर्क करने की कोई व्यवस्था नहीं दिखाई देती।

दुकानों में सफाई और भंडारण पर भी संदेह

निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी कमियां मिली हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित दुकानों को सुधार सूचना (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी करने के लिए अभिहित अधिकारी के पास अनुशंसा भेजी है। यानी बाजार में केवल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता ही नहीं, उन्हें तैयार करने और सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

अब कार्रवाई की बारी, लेकिन उपभोक्ताओं को राहत नहीं

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि पिछले महीने की जांच रिपोर्ट में 9 संस्थानों के खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने की पुष्टि हुई है। संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दीपावली के दौरान लिए गए मिठाइयों के नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद भी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात सिर्फ नमूनों के फेल होने का नहीं, बल्कि जांच और कार्रवाई के समय का है। जब तक रिपोर्ट आती है, तब तक संदिग्ध खाद्य सामग्री उपभोक्ताओं तक पहुंच चुकी होती है। ऐसे में केवल प्रतिष्ठानों पर बाद में कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं होगा। जरूरत इस बात की है कि खाद्य विभाग जांच प्रक्रिया में तेजी लाए, दोषी प्रतिष्ठानों पर प्रभावी कार्रवाई करे और उपभोक्ताओं को भी समय रहते जानकारी दे। आखिर त्योहार की खुशियों की कीमत लोगों की सेहत से तो नहीं वसूली जा सकती। 

Tags:

Latest News

पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़ पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़
रायपुर में दिवाली से पहले पुलिस का एक्शन, चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 चाकू जब्त
बड़े ब्रांडों का कड़वा सच, अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल
लाल किला ब्लास्ट के एक साल बाद भी पीड़ितों का दर्द बरकरार, किसी की रोजी-रोटी छिनी तो किसी की नौकरी और शादी टूटी; NIA कोर्ट में इंसाफ का इंतजार
Pawan Kalyan Divorce: शादी के 13 साल बाद अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को देंगे प्राथमिकता
IND vs NZ 3rd ODI: बारिश की भेंट चढ़ा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे, बिना गेंद खेले रद्द हुआ मुकाबला
Bangladesh Me Measles Outbreak: खसरे से 1,284 मौतें, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो
Chhattisgarh News: 15 नवंबर से प्रदेशभर में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ चलेगा बड़ा अभियान, 2 महीने तक होगी सघन जांच
दीपक टंडन के 2 मोबाइलों से बड़ा खुलासा: महिला अफसरों को प्रमोशन से पहले करता था ब्लैकमेल; एआई से अश्लील फोटो बनाकर ऐंठता था रकम, सरकारी अफसर भी सिंडिकेट में शामिल
जशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: शराब के नशे में बेटे ने मां को अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई बहन पर भी किया हमला
दिवाली के पटाखों ने छत्तीसगढ़ की हवा जहरीली बनाई: रायपुर में AQI 1513, बिलासपुर में भी 300 पार; PM2.5 सात गुना ज्यादा
छत्तीसगढ़ में पैंक्रियाज कैंसर का बढ़ता खतरा, 85% मरीजों में लिवर तक फैल चुकी होती है बीमारी; जानिए शुरुआती लक्षण