मिडिल ईस्ट में महाविनाश का खतरा! इजरायल-ईरान जंग अब परमाणु ठिकानों तक पहुंची

मिडिल ईस्ट में महाविनाश का खतरा! इजरायल-ईरान जंग अब परमाणु ठिकानों तक पहुंची

तेल अवीव/तेहरान: मिडिल ईस्ट में युद्ध का ज्वालामुखी फट चुका है और अब इसने परमाणु ठिकानों तक आग पहुंचा दी है! महज आठ दिनों के भीतर इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर आ गई है। दोनों मुल्क एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। गुरुवार की रात इजरायल ने ईरान के अराक, नतांज और खोंडब हेवी-वाटर रिसर्च साइट के आसपास के इलाकों को निशाना बनाते हुए परमाणु ठिकानों पर बमबारी की।

image_search_1750395080756इस हमले के तुरंत बाद ईरान ने भी करारा जवाबी हमला किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है।

इजरायली सेना ने गुरुवार को बताया कि ईरान ने कम से कम एक ऐसी मिसाइल दागी, जिसमें छोटे-छोटे बम (क्लस्टर मिसाइल) थे, जिनका मकसद नागरिकों को ज्यादा नुकसान पहुंचाना था। यह इस जंग में क्लस्टर मिसाइल के पहले इस्तेमाल का दावा है।

image_search_1750395074660

नागरिक इलाकों में फटे बम

इजरायली सेना के अधिकारियों ने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, इजरायली न्यूज चैनलों के हवाले से बताया गया कि यह मिसाइल मध्य इजरायल के ऊपर करीब 4 मील (7 किलोमीटर) की ऊंचाई पर फटी, जिससे इसके अंदर मौजूद करीब 20 छोटे बम 5 मील (8 किलोमीटर) के दायरे में बिखर गए।

यह हमला दोनों मुल्कों के बीच बढ़ते तनाव को और गंभीर बनाता है, क्योंकि क्लस्टर मुनिशन का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवादास्पद माना जाता है।

न्यूज़ एजेंसी ISNA के मुताबिक, ये इलाके ईरान के परमाणु कार्यक्रम का अहम हिस्सा हैं। दूसरी तरफ, लेबनान की हिजबुल्लाह ने ईरान का खुलकर समर्थन किया है।

हिजबुल्लाह के उप नेता शेख नईम कासिम ने इजरायल और अमेरिका को ललकारते हुए कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है और इसका मकसद राष्ट्रीय विकास है। The Jerusalem Post के हवाले से उनकी स्पीच में कहा गया, "ईरान के खिलाफ वैश्विक विरोध उसकी परमाणु महत्वाकांक्षाओं की वजह से नहीं, बल्कि उसके विश्वास, ज्ञान और आजादी के रुख की वजह से है, जो मजलूमों को ताकत देता है।"

संयुक्त राष्ट्र में आपात बैठक

पिछले शुक्रवार को इजरायल के हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक हुई थी। अब ईरान ने रूस, चीन और पाकिस्तान के समर्थन से एक और बैठक की मांग की है। UNSC आज फिर इस तनाव पर चर्चा के लिए इकट्ठा होगा।

वॉशिंगटन के एक ईरानी मानवाधिकार समूह के मुताबिक, ईरान में अब तक 639 लोग मारे गए हैं, जिनमें 263 आम नागरिक हैं, जबकि 1,300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल पर करीब 400 मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे, जिससे इजरायल में 24 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की मिसाइलें इजरायल में एक मेडिकल बिल्डिंग और आसपास के अपार्टमेंट्स पर गिरीं, जिससे भारी नुकसान हुआ।

इस बीच, ईरान के शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर मोहसिन रजेई ने दावा किया कि नतांज, इस्फहान, खंदाब और अराक जैसे महत्वपूर्ण परमाणु ठिकानों से सामग्री को हमलों से पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। उन्होंने इजरायल को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा, "युद्धविराम दुश्मन को ताकत जुटाने का मौका देगा, जो हमें बिल्कुल मंजूर नहीं।" रजेई ने आगे कहा कि ईरान ने अभी तक अपनी कुल सैन्य ताकत का केवल 30% ही इस्तेमाल किया है और युद्ध को जानबूझकर धीरे-धीरे तेज किया जा रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए, इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) के मुताबिक, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों के ताजा हमले के बाद बीरशेबा और आसपास के इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजे। नागरिकों को तुरंत बम शेल्टर में जाने की हिदायत दी गई है, क्योंकि दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय और गहराता जा रहा है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त
NEET पेपर लीक विवाद फिर गरमाया! वादे पूरे न होने पर CJP का ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
कर्नाटक में Amazon, Instamart और BigBasket पर एक्शन! धतूरा की ऑनलाइन बिक्री पर फूड लाइसेंस सस्पेंड
राम रहीम फिर जेल से बाहर! 21 दिन की फरलो मंजूर, 2017 के बाद 17वीं अस्थायी रिहाई; इस साल तीसरी बार राहत
Samsung के फोन-टैबलेट खरीदना पड़ सकता है महंगा! सितंबर से बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्या है वजह
स्वाइन फ्लू है या सिर्फ वायरल फीवर? लक्षणों से कैसे करें पहचान, जानें कब जरूरी है टेस्ट
डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट
कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी