कर्ज में डूबा पाकिस्तान बना चीन का हथियार एजेंट, 9 देशों को फाइटर जेट बेचकर अरबों की डील

कर्ज में डूबा पाकिस्तान बना चीन का हथियार एजेंट, 9 देशों को फाइटर जेट बेचकर अरबों की डील

नई दिल्ली। आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान अब अपनी डूबती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए हथियारों की दलाली के रास्ते पर उतर आया है। विदेशी कर्ज के बोझ तले दबा पाकिस्तान चीन के लड़ाकू विमानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचकर खुद को आर्थिक राहत दिलाने की कोशिश कर रहा है। ताज़ा जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान 9 देशों को चीन के JF-17 फाइटर जेट बेच रहा है, जिनमें सऊदी अरब समेत 8 मुस्लिम देश शामिल बताए जा रहे हैं।

पाकिस्तान ने चीन के JF-17 लड़ाकू विमान के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोली प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस पूरे मॉडल को एक जॉइंट वेंचर के रूप में खड़ा किया गया है, जिसका संचालन पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से किया जा रहा है। इसी ढांचे के तहत जे-सीरीज़ के लड़ाकू विमानों का संयुक्त उत्पादन और निर्यात किया जा रहा है।

इस्लामाबाद के कामरा में चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन और पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्पलेक्स के बीच इस जॉइंट वेंचर की नींव रखी गई है। इस प्रोजेक्ट में चीन के करीब 500 एयरोनॉटिकल इंजीनियर तैनात हैं, जिससे यह साफ हो जाता है कि तकनीक और नियंत्रण पूरी तरह चीन के हाथ में है, जबकि पाकिस्तान केवल साझेदार और बिचौलिया की भूमिका निभा रहा है।

Read More ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी

चीन-पाकिस्तान के इस हथियार गठजोड़ को ‘ऑलवेज ब्रदर डील’ का नाम दिया गया है। इस डील के तहत 200 लड़ाकू विमानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने का लक्ष्य रखा गया है। समझौते के मुताबिक इस सौदे से होने वाली कमाई का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा चीन के खाते में जाएगा, जबकि पाकिस्तान को केवल 20 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।

Read More अकेले अफगानिस्तान घूमना पड़ा भारी! बामियान में भारतीय महिला व्लॉगर को रोका, ‘गिरफ्तारी’ की बात से डरीं; सोशल मीडिया पर मांगी मदद

पाकिस्तान अब तक सऊदी अरब, नाइजीरिया, अज़रबैजान, लीबिया, मोरक्को, इंडोनेशिया, इथियोपिया और सूडान जैसे देशों से संपर्क कर चुका है और कई जगह सौदे अंतिम चरण में बताए जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान मुस्लिम देशों के साथ अपने राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों का फायदा उठाकर इन सौदों को आगे बढ़ा रहा है।

इन लड़ाकू विमान सौदों के पीछे पाकिस्तान की सबसे बड़ी मजबूरी उसका भारी कर्ज है। पाकिस्तान ने अकेले सऊदी अरब से लगभग 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रखा है। सूत्रों के मुताबिक फाइटर जेट सौदों के जरिए पाकिस्तान अब तक करीब 18 हजार करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में सफल रहा है, जिससे उसे अस्थायी आर्थिक राहत मिली है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान की यह रणनीति उसे तत्काल राहत तो दे सकती है, लेकिन लंबे समय में यह उसे हथियार-निर्भर अर्थव्यवस्था की ओर धकेल रही है। बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान कर्ज से उबरने के लिए इसी तरह हथियारों की दलाली पर निर्भर रहेगा, और क्या चीन इस मॉडल के जरिए वैश्विक रक्षा बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करता चला जाएगा।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO