सराफा कारोबारी के घर आयकर विभाग का छापा, 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज जब्त

सराफा कारोबारी के घर आयकर विभाग का छापा, 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज जब्त महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम ने यहां एक सर्राफा कारोबारी के घर में छापा मारा है. टीम द्वारा इस सर्राफा कारोबारी के घर से 26 […]

सराफा कारोबारी के घर आयकर विभाग का छापा, 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज जब्त

महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम ने यहां एक सर्राफा कारोबारी के घर में छापा मारा है. टीम द्वारा इस सर्राफा कारोबारी के घर से 26 करोड़ रुपये की नकदी और 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त की गई है।

Read More Moon Astro Remedies: कुंडली में कमजोर है चंद्रमा? अपनाएं ये आसान उपाय, चमक उठेगी किस्मत!

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारियों को सर्राफा कारोबारी के घर से इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिला कि उसे गिनने में ही उन्हें 14 घंटे लग गए.

Read More रायपुर में होली पर तलवार लहराकर मचाया आतंक, पुलिस की कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार

30 घंटे तक चली कार्रवाई

आयकर विभाग द्वारा लगातार 30 घंटे तक कार्रवाई की गई. नासिक के इस सर्राफा कारोबारी के पास से करोड़ों की नकदी और बेहिसाब संपत्ति मिलने से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

नांदेड़ में जब्त किए गए थे 170 करोड़

कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी ठीक इसी तरह आयकर विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई थी. यहां पर आयकर विभाग की आईडी टीम ने भंडारी फाइनेंस और आदित्य कोऑपरेटिव बैंक पर बड़ा छापा मारा था. इस दौरान आयकर विभाग को बेतहाशा संपत्ति मिली थी, जिसे उन्होंने जब्त कर लिया था. आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में जो कैश मिला था उसे भी गिनने में 14 घंटे लग गए थे.

72 घंटे चली थी कार्रवाई

आयकर विभाग द्वारा महाराष्ट्र के नांदेड़ में की ये कार्रवाई लगातार 72 घंटे तक चली थी और आयकर विभाग को भंडारी परिवार के पास से 170 करोड़ रुपए की बेतहाशा संपत्ति मिली थी. इसके अलावा उन्हें 8 किलो सोना भी मिला था. बताया जा रहा था कि आयकर विभाग को इस छापेमारी के दौरान 14 करोड़ रुपए कैश मिले थे, जिसे गिरने में भी उन्हें 14 घंटे लग गए थे. इस मामले के बाद से फाइनेंस कारोबारियों में जैसे खलबली मच गई थी.

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कोरबा में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार, थाने से भी फरार

राज्य

मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी मशीनों के सहारे चल रही जिंदगी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इच्छामृत्यु की मंजूरी
नई दिल्ली। भारत की न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मिसाल पेश करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार किसी मरीज...
Supreme Court Remark: मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, समान कानून पर जोर
नहर किनारे खड़ी कार से दो शव बरामद, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच, इलाके में दहशत
भाजपा नेता के बेटे पर गंभीर आरोप: युवती की शिकायत पर रेप केस दर्ज, वीडियो से ब्लैकमेल का दावा
दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी