इस मंदिर में प्रेमी जोड़ों को मिलती हैं पनाह पुलिस या घर वाले भी नहीं कर सकते हैं दखल अंदाजी

इस मंदिर में प्रेमी जोड़ों को मिलती हैं पनाह पुलिस या घर वाले भी नहीं कर सकते हैं दखल अंदाजी

इस मंदिर में प्रेमी जोड़ों को मिलती हैं पनाह पुलिस या घर वाले भी नहीं कर सकते हैं दखल अंदाजी नई दिल्ली : मंदिर में लोग अपनी श्रद्धा, आस्था के कारण जाते हैं। बड़े बूढ़े, स्त्री पुरुष बच्चे सभी मंदिर जाते हैं। लोग ईश्वर से कई तरह की प्रार्थना करते हैं मनौती मांगते हैं। कई […]

इस मंदिर में प्रेमी जोड़ों को मिलती हैं पनाह पुलिस या घर वाले भी नहीं कर सकते हैं दखल अंदाजी

नई दिल्ली : मंदिर में लोग अपनी श्रद्धा, आस्था के कारण जाते हैं। बड़े बूढ़े, स्त्री पुरुष बच्चे सभी मंदिर जाते हैं। लोग ईश्वर से कई तरह की प्रार्थना करते हैं मनौती मांगते हैं। कई मंदिर इसलिए भी प्रसिद्ध होते हैं कि वहां लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे मंदिर के बारे में सुना है जहां प्रेमी जोड़ों को पनाह मिलती हो।

आज हम आपको ऐसे ही अनोखे मंदिर के बारे में बचाने जा रहे हैं। ये मंदिर हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी के शांगढ़ गांव में है। शंगचूल महादेव मंदिर (Shangchul Mahadev Temple) जोकि शिव मंदिर है, इसे लवर्स टेंपल (lovers temple) के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर की प्रसिद्धि इसलिए है क्योंकि यहां घर से भागे हुए प्रेमी जोड़ियों को शरण मिलती है। ये मंदिर खासतौर पर प्रेमियों के लिए हैं। कहा जाता है कि यहां आने वाले हर प्रेमियों पर भगवान शिव का आशीर्वाद होता है और उनकी मदद केवल शिवशंकर नहीं बल्कि गांव के सारे लोग करते हैं।

Read More रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ी लापरवाही: सुबह से हो रहा था गर्म हवा का रिसाव, फिर भी जारी रखा उत्पादन; बम जैसे धमाके के साथ फर्नेस पंचर, 4 श्रमिक घायल

इस मंदिर को लेकर पौराणिक कथा है जिसके अनुसार पांडव अपने अज्ञातवास के दौरान यहां रूके थे। उनका पीछा करते हुए कौरव यहां तक पहुंच गए और तब शंगचुल महादेव ने कौरवों को रोककर कहा कि ये मेरा क्षेत्र है। जो भी मेरी शरण में आएगा उसका कोई कुछ अहित नहीं कर सकता। महादेव के कोप से कौरव वापस लौट गए। तभी से लेकर अब तक समाज के डर से या ठुकराए हुए प्रेमी जोड़े यहां आते हैं तो उन्हें महादेव का अभयदान तो मिलता ही है, गांववालों भी उनकी सहायता करते हैं। ग्रामीण यहां आए हुए प्रेमियों का अपने मेहमान की तरह स्वागत और रक्षा करते हैं। इस मंदिर में जाति, उम्र या समाज के अन्य रीति-रिवाजों को दरकिनार कर प्रेमियों की शादी कराई जाती है और इस मामले में पुलिस को भी दखलअंदाज़ी नहीं करने जी जाती है।

Read More हाईकोर्ट का सख्त एक्शन: आदेश की अनदेखी पर शिक्षा विभाग के JD को अवमानना नोटिस, जवाब तलब

प्रेमियों के अलावा इस मंदिर मे अन्य श्रद्धालु भी आते हैं। सभिी के लिए यहां कुछ नियम हैं। मंदिर में शराब और सिगरेट का सेवन नहीं किया जा सकता। यहां चमड़े की वस्तुएं निषेध है। कोई भक्त या प्रेमी जोड़ा मंदिर में घोड़ा लेकर नहीं आ सकता है और यहां आप तेज़ आवाज में बात भी नहीं कर सकते है। इसके अलावा प्रेमी जोड़े यहां तब तक रह सकते हैं जब तक दोनों के परिवारों के बीच सुलह नहीं हो जाती। मामले के निपटारे के बिना यहां से उन्हें किसी को हटाने या ले जाने की इजाजत नहीं होती है। इस तरह ये मंदिर प्रेमियों के लिए एक वरदस्थली है।

,

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट
बस टाइमिंग में बड़ा खेल? 120 बस संचालकों को परिवहन विभाग का नोटिस, परमिट रद्द करने की चेतावनी
रायपुर में आज से ऑटो-ई-रिक्शा होंगे स्मार्ट! हर वाहन पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही मिलेगी चालक की पूरी जानकारी
14,000mAh बैटरी वाला Honor स्मार्टफोन करेगा धमाकेदार एंट्री! Realme और Poco की बढ़ सकती है टेंशन
Pregnancy After 35: क्या 35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी है सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें जरूरी बातें
सीजीएमएससी का गजब मैनेजमेंट: 1136 करोड़ रुपए गुम, ईंट-गारे के पैसों से खरीद लिए उपकरण
हाई कोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम से लेकर 15 से ज्यादा सांसदों-विधायकों पर आपराधिक मामले....
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बड़ी कार्रवाई: टिन्नू यादव पहुंचा जेल, 7 अन्य आरोपियों का मेडिकल जारी
नामी ब्रांड के नाम पर जहर का कारोबार! आगरा में नकली घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 120 किलो फर्जी घी बरामद
छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर युवती को मारी गोली, पुलिस के हाथ अब भी खाली
300 महिला नगर सैनिकों का बड़ा आरोप: पूर्व कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना और अभद्र व्यवहार के आरोप, महिला आयोग ने मांगी जांच रिपोर्ट