छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार से नाराज़ आदिवासियो ने राज्य स्थापना दिवस और राष्ट्रीय ट्राइबल डांस फेस्टिवल का किया बहिष्कार,वजह भी गिनाई,देंखे पत्र

छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार से नाराज़ आदिवासियो ने राज्य स्थापना दिवस और राष्ट्रीय ट्राइबल डांस फेस्टिवल का किया बहिष्कार,वजह भी गिनाई,देंखे पत्र

छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार से नाराज़ आदिवासियो ने राज्य स्थापना दिवस और राष्ट्रीय ट्राइबल डांस फेस्टिवल का किया बहिष्कार,वजह भी गिनाई,देंखे पत्र रायपुर : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में आदिवासियों को खुश करने की कवायत पर पानी फिरता नजर आ रहा है|आदिवासियों की सबसे बड़ी संस्था ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का […]


छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार से नाराज़ आदिवासियो ने राज्य स्थापना दिवस और राष्ट्रीय ट्राइबल डांस फेस्टिवल का किया बहिष्कार,वजह भी गिनाई,देंखे पत्र


रायपुर : छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में आदिवासियों को खुश करने की कवायत पर पानी फिरता नजर आ रहा है|आदिवासियों की सबसे बड़ी संस्था ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का बहिष्कार करने का एलान किया है|रायपुर में एक नवंबर से शुरू हो रहे आदिवासी महोत्सव में देश विदेश के 1500 से अधिक कलाकार शामिल होंगे|ये सभी कलाकार विभिन्न क्षेत्रों के आदिवासी संस्कृति पर आधारित नृत्य पेश करेंगे| राज्य सरकार इसके प्रचार-प्रसार में जोर-शोर से जुटी हुई है|इस बीच आदिवासियों के द्वारा ही कार्यक्रम का बहिष्कार के एलान से राजनीति गरमा गई है|

छत्तीसगढ़ में आदिवासी आरक्षण को लेकर कई आदिवासी नेता राज्य सरकार के रवैये से खासा नाराज़ बताए जाते है|आरक्षण का मुद्दा नए विवाद के रुप में दिनों दिन गहराता जा रहा है|इसके चलते आदिवासी समाज ने राज्य सरकार के इस आयोजन का बहिष्कार किया है|दरअसल, एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन होने वाला है|लेकिन इसके बहिष्कार के एलान से सरकार हैरत में है|

Read More Ebola Virus Alert: तेज बुखार से लेकर ब्लीडिंग तक… जानें इबोला वायरस के खतरनाक लक्षण और बचाव के तरीके

उल्टा आदिवासी समुदाय 1 से 3 नवंबर तक जिला स्तर में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करेगा|उधर दोनों आयोजन को धूमधाम से मनाने के लिए राज्य सरकार एडी चोटी एक कर जोर-शोर से जुटी हुई है|इसके लिए रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है|उधर छत्तीसगढ़ के कई आदिवासी कलाकार भी सर्व आदिवासी समाज के बहिष्कार के समर्थन में आ गए है|वे तीनो दिन विरोध स्वरुप विधायकों, सांसदों, मंत्रीयों के निवास के सामने नगाड़ा बजायेंगे|

Read More छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का महाझटका! 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी, जनता की जेब पर डबल अटैक

इस मामले में सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. रावटे ने बताया कि 25 सितंबर और 8 अक्टूबर को मीटिंग में यह निर्णय लिया गया था|फैसले के तहत आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का विरोध जिला स्तर पर किया जायेगा|उन्होंने बघेल सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि,32 प्रतिशत आरक्षण को लेकर राज्य सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया है|उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार इस मामले में बहुत पीछे चल रही है|लिहाजा आदिवासी समाज के लोग राज्य उत्सव समारोह का पुरजोर तरीके से बहिष्कार करेंगे| देंखे बहिष्कार पत्र….

Tags:

Latest News

तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार: एम्बुलेंस नहीं मिली, कंधों पर शव उठाकर 4 किमी पैदल चला परिवार
मासूम के साथ दरिंदगी पर तमिलनाडु में उबाल, अब पुलिस अधिकारियों की ‘मुस्कान’ बनी विवाद की वजह
शराब नीति घोटाले में IAS निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सख्त शर्तों के साथ मिली जमानत
अमृतसर में कपिल शर्मा के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी, परिवार अंदर मौजूद, कनाडा कनेक्शन की भी जांच जारी
300 करोड़ के एक्सप्रेस-वे का चीरहरण एक मॉल को फायदा पहुंचाने अफसरों ने कर दिया बड़ा खेल, नियम ताक पर रखकर बना दिया VIP रास्ता...
त्विषा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: 'बेटी की मौत से बेहतर तलाक', निष्पक्ष जांच पर जोर, CBI जांच के संकेत
PM मोदी के दौरे से पहले बेंगलुरु में बड़ा सुरक्षा अलर्ट: काफिले के रूट पर मिली विस्फोटक सामग्री, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: “आखिर कब सीखेगा सिस्टम?”, NTA की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
बिलासपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: अवैध संबंध के शक में पत्नी बनी हैवान, पति पर हंसिए से किया हमला
सब्जियों के नीचे छिपा था करोड़ों के ड्रग्स नेटवर्क का राज! गरियाबंद बॉर्डर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 65 लाख का गांजा जब्त
बस्तर में पीलिया से बढ़ी चिंता: अस्पताल खाली, झाड़-फूंक केंद्रों में उमड़ रही भीड़; देसी इलाज पर भरोसा बना खतरा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: मिसकैरेज के बाद दोबारा प्रेग्नेंसी पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश, FCI महिला कर्मचारी को बड़ी राहत