वेट लॉस वाले इंजेक्शन से घटा लिया वजन, मगर छोड़ने पर हो जाएगा फिर वही हाल? पढ़ें क्या कहती है नई स्टडी

वेट लॉस वाले इंजेक्शन से घटा लिया वजन, मगर छोड़ने पर हो जाएगा फिर वही हाल? पढ़ें क्या कहती है नई स्टडी

नई दिल्ली। आजकल वजन घटाने के लिए ओजेम्पिक, वेगोवी और मौनजारो जैसे इंजेक्शन पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जो लोग मोटापे या बॉर्डरलाइन डायबिटीज से जूझ रहे हैं, उनके लिए ये दवाएं किसी चमत्कार से कम नहीं लगतीं हैं। इन्हें लेने के बाद भूख कम लगती है, खाने की क्रेविंग घट जाती है और वजन तेजी से कम होने लगता है, लेकिन सबसे बड़ा और मुश्किल सवाल यह है कि जब आप इन महंगे इंजेक्शनों को लेना बंद कर देते हैं, तो क्या होता है? बता दें, एक नई स्टडी ने इस सवाल का जवाब दिया है, जो आपके लिए थोड़ा चिंताजनक हो सकता है।

रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
'द बीएमजे' में प्रकाशित एक नए विश्लेषण में 9,341 वयस्कों के डेटा की जांच की गई, जिन्होंने वजन घटाने वाली दवाओं का उपयोग किया था। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह देखना था कि दवा बंद करने के बाद शरीर पर क्या असर पड़ता है।

रिसर्च में सामने आया कि दवा छोड़ने के बाद वजन दोबारा बढ़ने लगता है। औसतन, दवा बंद करने के बाद हर महीने लगभग 0.4 किलोग्राम वजन वापस आ जाता है। वहीं, अगर हम सेमाग्लूटाइड और टिरजेपटाइड जैसे नए और शक्तिशाली इंजेक्शनों की बात करें, तो वजन वापसी की यह रफ्तार और भी तेज है। इन इंजेक्शनों को छोड़ने के बाद लोगों का वजन लगभग 0.8 किलोग्राम प्रति माह की दर से बढ़ा। आंकड़े बताते हैं कि दवा छोड़ने के लगभग डेढ़ साल के भीतर, व्यक्ति का वजन वापस उसी स्तर पर पहुंच जाता है, जहां से उसने शुरुआत की थी।

Read More दुर्ग पुलिस के जवानों और उनके परिवारों की सेहत पर ध्यान: तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच 843 लोगों का हुआ फ्री चेकअप, डीजीपी बोले- फिटनेस जरूरी

सिर्फ वजन ही नहीं, लौट आता है बीमारियों का भी खतरा
जब तक मरीज ये दवाएं लेते हैं, न केवल उनका वजन कम होता है, बल्कि ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल में भी सुधार होता है, लेकिन अध्ययन से पता चला है कि दवा रोकने के बाद ये सभी हेल्थ मार्कर्स भी बिगड़ने लगते हैं। इलाज बंद होने के एक साल के भीतर शुगर और फैट का स्तर फिर से बढ़ने लगता है। इसका मतलब है कि इन दवाओं से मिले हेल्थ बेनिफिट्स परमानेंट नहीं होते, बल्कि ये तब तक ही रहते हैं जब तक दवा शरीर में मौजूद है।

Read More सिर्फ दही खाने से नहीं सुधरती Gut Health! एक्सपर्ट ने बताए सबसे बड़े मिथक और सच्चाई

वापस क्यों बढ़ जाता है वजन?
वैज्ञानिकों का मानना है कि मोटापा केवल कैलोरी का खेल नहीं है, बल्कि यह एक बायोलॉजिकल सिस्टम है। जब हम तेजी से वजन घटाते हैं, तो हमारा दिमाग इसे 'भुखमरी' या खतरे के रूप में देखता है।

नतीजतन, शरीर बचाव की मुद्रा में आ जाता है। भूख लगने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं और शरीर कैलोरी खर्च करना कम कर देता है। ये इंजेक्शन भूख को दबाकर रखते हैं, लेकिन जैसे ही आप इन्हें लेना बंद करते हैं, शरीर की पुरानी प्रणाली फिर से सक्रिय हो जाती है और खोए हुए वजन को वापस लाने की पूरी कोशिश करती है। इसे 'अडाप्टिव थर्मोजेनेसिस' (Adaptive Thermogenesis) कहा जाता है।

लाइफस्टाइल में बदलाव कितना जरूरी?
अध्ययन में एक महत्वपूर्ण तुलना भी की गई। जो लोग डाइट और एक्सरसाइज के जरिए वजन कम करते हैं, उनका वजन भी दोबारा बढ़ सकता है, लेकिन उसकी रफ्तार बहुत धीमी (लगभग 0.1 किलोग्राम प्रति माह) होती है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि लाइफस्टाइल प्रोग्राम में लोग खान-पान को मैनेज करना और खुद पर नियंत्रण रखना सीखते हैं। वहीं, इंजेक्शन भूख को आर्टिफिशियल रूप से दबा देते हैं, जिससे मरीज को खुद से कोशिश नहीं करनी पड़ती। जब दवा का असर खत्म होता है, तो पुरानी आदतें और भूख दोनों वापस आ जाती हैं।

एक 'क्रॉनिक कंडीशन' है मोटापा
इस रिसर्च का सबसे बड़ा नतीजा यह है कि मोटापे को बुखार जैसी समस्या नहीं समझा जाना चाहिए जो एक बार दवा लेने से ठीक हो जाए। यह डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की तरह एक 'क्रॉनिक कंडीशन' है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन दवाओं का असर बनाए रखने के लिए लंबे समय तक इलाज की जरूरत हो सकती है। भारत जैसे देश में, जहां ये इंजेक्शन काफी महंगे हैं, लंबे समय तक इनका उपयोग करना हर किसी के लिए संभव नहीं है। इसलिए, केवल दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय, जीवनशैली में बदलाव और लंबे समय तक चलने वाली रणनीति अपनाना ही सेहत के लिए बेहतर विकल्प है।

 

Tags:

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच का बढ़ा दायरा, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की भूमिका जांच के घेरे में; सेवा समाप्ति पर हो सकता है फैसला राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: जांच का बढ़ा दायरा, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की भूमिका जांच के घेरे में; सेवा समाप्ति पर हो सकता है फैसला
आस्था के महापर्व में दर्दनाक हादसा! पुरी रथयात्रा में भीड़ के दबाव में श्रद्धालु की मौत
एक मैसेज खोला और खाते से उड़ गए 3.94 लाख! फर्जी SMS से मोबाइल हैक करने वाले दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
TMC सांसद कोयल मलिक ने छोड़ी राज्यसभा, इस्तीफे के बाद बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को लेकर केंद्र का बड़ा बयान, हाई कोर्ट ने रोजाना हेल्थ मॉनिटरिंग के दिए आदेश
E20 पेट्रोल विवाद पर बड़ा फैसला: रायपुर कंज्यूमर कोर्ट ने कार कंपनी को नई गाड़ी देने या पूरी कीमत लौटाने का दिया आदेश
BREAKING: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी; दो महिलाओं और दो मासूमों की मौत, एक बच्चा गंभीर
शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन: वेतन विसंगति, क्रमोन्नति और 7 सूत्रीय मांगों को लेकर नवा रायपुर में हजारों सहायक शिक्षक सड़कों पर, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा रायपुर! भव्य रथयात्रा में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका और CM विष्णु देव साय, देखे वीडियो
बंद फ्लैट में डॉक्टर की हत्या! खून से लथपथ मिला शव, पत्नी से पूछताछ; घायल बेटे ने बढ़ाई मर्डर मिस्ट्री
VIP बर्थडे या नियमों की अनदेखी? बीच सड़क केक काटने का VIDEO वायरल, BJP युवा मोर्चा नेता के सेलिब्रेशन पर बवाल
महासमुंद नकल कांड में बड़ा एक्शन! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद 5 शिक्षा कर्मियों पर चार्जशीट, विभागीय जांच शुरू