गैंगस्टर की हुई आर्य समाज में शादी, प्रेमिका से पत्नी बनी नीतू, की नहीं है कोई आपराधिक रिकॉर्ड

गैंगस्टर की हुई आर्य समाज में शादी, प्रेमिका से पत्नी बनी नीतू, की नहीं है कोई आपराधिक रिकॉर्ड दिल्ली :  कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के बाद टिल्लू ताजपुरिया की हत्या में शामिल योगेश टुंडा की शादी शुक्रवार को विकासपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई। गैंगवार की आशंका के चलते मंदिर के बाहर बड़ी संख्या […]

गैंगस्टर की हुई आर्य समाज में शादी, प्रेमिका से पत्नी बनी नीतू, की नहीं है कोई आपराधिक रिकॉर्ड

दिल्ली :  कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के बाद टिल्लू ताजपुरिया की हत्या में शामिल योगेश टुंडा की शादी शुक्रवार को विकासपुरी स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई। गैंगवार की आशंका के चलते मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। शादी में योगेश और उसकी प्रेमिका नीतू की ओर से केवल 90 लोग शामिल हुए। मंदिर के अंदर पुलिस की निगरानी में शादी की सभी रस्में पूरी की गई। टुंडा की प्रेमिका का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उसने ही कोर्ट में याचिका लगाई थी कि योगेश को शादी के लिए पैरोल दी जाए। इसके बाद कोर्ट ने शादी के लिए छह घंटे की पैरोल दी थी।

Read More पीजी एडमिशन विवाद: 75% सीटें बाहरी छात्रों को देने पर हंगामा, मेरिट लिस्ट आनन फानन में रद्द

योगेश टुंडा ने दिल्ली में विकासपुरी के आर्य समाज मंदिर में अपनी प्रेमिका नीतू सिंह से शादी की। मंदिर की बुकिंग भी नीतू ने ही कराई थी। वह दिल्ली के खानपुर इलाके की रहने वाली है। हालांकि, इस शादी के लिए नीतू की मां तैयार नहीं थी, लेकिन नीतू ने कहा कि वह बालिग है और योगेश टुंडा से प्यार करती है। टुंडा के वकील ने कोर्ट को बताया कि दोनों पिछले 9 साल से रिश्ते में हैं। शादी के बाद टुंडा को फिर से तिहाड़ जेल भेज दिया गया। पहले ये शादी 17 जनवरी को होनी थी।

Read More गढ़चिरौली में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 82 लाख के इनामी गिरोह ने डाला हथियार

शादी में दोनों पक्षों की ओर से 90 लोग शामिल हुए थे। इनकी सूची योगेश के परिजनों ने पुलिस को पहले ही दे दी थी। इस सूची के अनुसार ही पुलिस ने शादी में शामिल होने पर लोगों के पहचान संबंधित दस्तावेज देखकर शादी में प्रवेश दिया। इसके साथ ही समारोह में मंदिर के अंदर बनी व्यवस्थाओं के अलावा किसी भी अन्य व्यवस्था के लिए आए किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। ज्ञात हो कि वर्ष 2023 के मई में तिहाड़ जेल में एक गैंगवार में कुख्यात गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी। इसे योगेश टुंडा ने ही अंजाम दिया था। योगेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लोहे की नुकीली रॉड से ताजपुरिया पर ताबड़तोड़ वार किए थे। दरअसल ताजपुरिया ने कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की थी, जिसका योगेश टुंडा ने बदला लिया। योगेश टुंडा लॉरेंस बिश्नोई गैंग में है और अब जितेंद्र गोगी के नाम पर बने गैंग का सरगना है। सूत्रों की मानें तो टुंडा ने शादी के बाद होने वाले रीति-रिवाजों के लिए अंतरिम जमानत की मांग की है। हालांकि, अदालत ने उसे अभी जमानत नहीं दी है।

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल