24 घंटे के भीतर ही टूट कर बह गया फ्लोटिंग ब्रिज, कल ही हुआ था उद्घाटन

24 घंटे के भीतर ही टूट कर बह गया फ्लोटिंग ब्रिज, कल ही हुआ था उद्घाटन Sea Floating Bridge : विशाखापत्तनम के आरके बीच पर रविवार को सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस राज्यसभा सांसद वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने फ्लोटिंग सी ब्रिज (FSB) का उद्घाटन किया था. लेकिन अगले दिन जब पर्यटक वहां पर पहुंचे तो उसका […]

24 घंटे के भीतर ही टूट कर बह गया फ्लोटिंग ब्रिज, कल ही हुआ था उद्घाटन

Sea Floating Bridge : विशाखापत्तनम के आरके बीच पर रविवार को सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस राज्यसभा सांसद वाई.वी. सुब्बा रेड्डी ने फ्लोटिंग सी ब्रिज (FSB) का उद्घाटन किया था. लेकिन अगले दिन जब पर्यटक वहां पर पहुंचे तो उसका एक हिस्सा समंदर में बहुत दूर तैरता हुआ दिखाई दिया यानी की बड़े धूमधाम से शुरू किया गया फ्लोटिंग ब्रिज 24 घंटे के भीतर ही टूट कर बह गया. सौभाग्य से उस वक्त वहां कोई नहीं था और हादसा टल गया. पुल टुटने से आरके बीच (RK Beach) की खूबसूरती देखने आए पर्यटकों में डर का मोहौल बन गया

आरके बीच पर कुरसुरा सबमरीन म्यूजियम के पास बने इस फ्लोटिंग ब्रिज का रविवार को मंत्री गुडिवाडा अमरनाथ और वाईसीपी के राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बारेड्डी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था. इस फ्लोटिंग ब्रिज को करीब 60 लाख की लागत से बनाया गया है. विशाखा मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस फ्लोटिंग ब्रिज के निर्माण का कार्य किया है. ये काम जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू किए गए और चुनाव को देखते हुए तेजी से पूरे किए गए, हालांकि उद्घाटन के दूसरे दिन ही फ्लोटिंग ब्रिज टूट गया और इसकी आलोचनाएं होने लगी. आरके बीच पर आए पर्यटक भी नाराज दिखे.

Read More सीजीपीएससी घोटाला: उत्कर्ष ने रिश्तेदारों के दम पर उगाहे सवा करोड़, प्री पास कराके जीता था अभ्यर्थियों का भरोसा

उधर, कुछ विशेषज्ञों ने फ्लोटिंग ब्रिज के निर्माण पर ही आपत्ति जताई. संदेह और चिंता व्यक्त की गई है कि आरके बीच पर ऊंची-ऊंची लहरें आते रहती हैं और तैरता पुल भीषण हादसा का कारण बन सकता हैं, लेकिन इसकी लॉन्चिंग के दूसरे ही दिन ऐसा हो जाएगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था. इस संदर्भ में आलोचना यह हो रही है कि जल्दबाजी में स्थापित करने की इच्छा को छोड़कर सुरक्षा पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया गया है

Read More मनरेगा विवाद पर सियासी टकराव: मंत्री रामविचार नेताम ने सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर कसा तंज, कहा – भ्रम फैलाने की कोशिश रहेगी नाकाम

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला