नकली होलोग्रामः त्रिपाठी और अनवर को कोर्ट ने यूपी एसटीएफ को सौंपा, नोएडा ले जाएंगे

नकली होलोग्रामः त्रिपाठी और अनवर को कोर्ट ने यूपी एसटीएफ को सौंपा, नोएडा ले जाएंगे

नकली होलोग्रामः त्रिपाठी और अनवर को कोर्ट ने यूपी एसटीएफ को सौंपा, नोएडा ले जाएंगे छत्तीसगढ़ के चर्चित 2200 करोड़ के शराब घोटाले के किंग पिंग आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व टेलीफोन डिपार्टमेंट के अफसर अरुणपति त्रिपाठी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अनवर को हाईकोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर […]

नकली होलोग्रामः त्रिपाठी और अनवर को कोर्ट ने यूपी एसटीएफ को सौंपा, नोएडा ले जाएंगे

छत्तीसगढ़ के चर्चित 2200 करोड़ के शराब घोटाले के किंग पिंग आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व टेलीफोन डिपार्टमेंट के

अफसर अरुणपति त्रिपाठी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अनवर को हाईकोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर तीन दिन पहले जमानत मिली छुट्टी होने की वजह से मंगलवार को निचली अदालत से जमानत फर्निश कराकर रिहाई आदेश रायपुर जेल भेजा गया जेल से रिहा होते ही नकली होलोग्राम मामले में नोयडा उत्तरप्रदेश से आई एसटीएफ ने कस्टडी में ले लिया। यही नहीं, आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की भी कोर्ट यूपी एसटीएफ ने ट्रांजिट रिमांड ले ली। त्रिपाठी को सड़क मार्ग से रवाना कर दिया गया। अनवर के वकीलों ने कोर्ट से आग्रह किया कि स्वास्थ्यगत कारणों से विमान से दिल्ली और फिर नोएडा ले जाने की इजाजत दी जाए। कोर्ट ने आदेश में ऐसी कोई इजाजत नहीं दी और न ही मना किया। थोड़ी देर में यूपी एसटीएफ अनवर को लेकर नोएडा रवाना हो गई । सूत्रों के अनुसार कल अनवर और त्रिपाठी को मेरठ की कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में यूपी पुलिस ने नकली होलोग्राम छपवाकर बोतलों में लगाने के मामले में नोएडा में चारसौबीसी का अपराध दर्ज किया था। उसी सिलसिले में यूपी एसटीएफ अनवर तथा त्रिपाठी को गिरफ्तार करने तथा यूपी की कोर्ट में पेश करने के लिए यहां दूसरी बार आई। मंगलवार को अनवर को जेल परिसर से ही हिरासत में ले लिया था। इस दौरान अनवर समर्थकों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन कार्यवाही रुकी नहीं। अनवर को सिविल लाइंस थाने में रखने के बाद बुधवार को रायपुर की विशेष अदालत में यूपी एसटीएफ ने पेश किया तथा वहां दर्ज केस के सिलसिले में ट्रांजिट रिमांड मांगी। कोर्ट ने 48 घंटे की यात्रा की रिमांड मंजूर कर दी। यूपी में कोर्ट में पेश करने के बाद एसटीएफ केस के सिलसिले में पूछताछ के लिए रिमांड लेगी। रिमांड खत्म होने के बाद अनवर को रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा या वहीं की कोर्ट में, यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन विधि विशेषज्ञों का कहना है कि अनवर और त्रिपाठी की रायपुर से ट्रांजिट रिमांड ली गई है, इसलिए न्यायिक रिमांड भी यहीं की कोर्ट से ली जाएगी।

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी