EXCLUSIVE : खेती के शौकीन IAS : पपीता और टमाटर की कर रहे हैं खेती, कृषि प्रधान जिले में बनाया फॉर्महॉउस !

EXCLUSIVE : खेती के शौकीन IAS : पपीता और टमाटर की कर रहे हैं खेती, कृषि प्रधान जिले में बनाया फॉर्महॉउस !

EXCLUSIVE : खेती के शौकीन IAS : पपीता और टमाटर की कर रहे हैं खेती, कृषि प्रधान जिले में बनाया फॉर्महॉउस ! रायपुर : डीएमएफ में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कृषि संचालक पद से हटाकर रायपुर कमिश्नर बनाये गए आईएएस यशवंत कुमार खेती किसानी का शौक रखते है। इस शौक को पूरा करने यशवंत […]

EXCLUSIVE : खेती के शौकीन IAS : पपीता और टमाटर की कर रहे हैं खेती, कृषि प्रधान जिले में बनाया फॉर्महॉउस !

रायपुर : डीएमएफ में गड़बड़ी की शिकायत के बाद कृषि संचालक पद से हटाकर रायपुर कमिश्नर बनाये गए आईएएस यशवंत कुमार खेती किसानी का शौक रखते है। इस शौक को पूरा करने यशवंत और उनके परिजनों ने बेमेतरा जिला में करीब 23 एकड़ का फार्म हाउस ख़रीदा है, जहा वे केला, पपीता और टमाटर की खेती करते है। यह फार्म हाउस जांजगीर कलेक्टर रहने के दौरान जून 2021 में ख़रीदा गया। दस्तावेजों के अनुसार यशवंत कुमार उनकी पत्नी सौम्या यश, उनकी माता अनारकली और पापा इंद्रदेव राम के नाम पर कुछ कम 23 एकड़ जमीन है, जिसे उन्होंने हरियाणा के जाट भाइयो से ख़रीदा है।

बेमेतरा जिला के अकोली ग्राम में पटवारी हल्का 32 में आईएएस यशवंत कुमार ने 1.04 हेक्टेयर, उनकी पत्नी सौम्या यश ने 3.82 हेक्टेयर, उनके पिता इंद्रदेव राम ने 3.01 हेक्टेयर और माँ अनारकली देवी ने 1.05 हेक्टेयर सहित कुल 8.92 हेक्टेयर जमीन ख़रीदा है। इसके लिए सभी विक्रेता सुरेश सिंह और महावीर सिंह जाट को कुल 78,70,000 रुपये का भुगतान किया था, तो सरकार को साढ़े चार लाख रुपये का राजस्व बतौर स्टांप ड्यूटी मिला।
रजिस्ट्रार की घर पहुंच सेवा-
उक्त जमीनों की रजिस्ट्री के दौरान यशवंत कुमार जांजगीर जिले के कलेक्टर थे ऐसे में खरीददारों को वीआईपी ट्रीटमेंट रजिस्ट्रार कार्यालय की तरफ से मिला। उम्रदराज जमीन क्रेताओं के लिए रजिस्ट्रार पूरा अमला लेकर उनके घर गई और रजिस्ट्री के बाद होने वाले फार्मेल्टी पूरी की गई। इस सेवा के बदले रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मियों को अलग से भुगतान किया गया। जमीन की खरीदी में कृषि पौधे, बीज सप्लायर मितुल कोठरी साक्षी बने थे।
सुलगते सवाल…
जमीनों की खरीदी में पंजीयन प्रक्रिया का पालन किया गया पर कुछ सवाल है जो कौंध रहे है। जिस जमीन को यशवंत और उनके परिवार ने कौड़ियों के दाम ख़रीदा उसका बाजार भाव करीब दस लाख रुपये एकड़ है, ऐसे में जमीन की कीमत करीब सवा दो करोड़ होता है। जमीन की कीमत का खुलासा विक्रेता सुरेश सिंह और महावीर सिंह ने किया हालाँकि सरकारी गाइड लाइन के अनुसार सिंचित में सवा तीन लाख और असिंचित में पौने तीन लाख रुपये प्रति एकड़ ही था, तो क्या बचत का सौदा कच्चे में हुआ और इतनी राशि कहा से आई है ? फार्म हाउस खरीदने के पूर्व सरकार से अनुमति ली गई या नहीं ? यशवंत कुमार जनवरी 2022 दाखिल किये आईपीआर में अपनी पत्नी सौम्या यश के नाम जमीनों का उल्लेख नहीं किया है। इन सवालो का जवाब रायपुर आयुक्त आईएएस यशवंत कुमार से जानना चाहा तो बताया कि
जमीन खरीदना कोई गलत बात नहीं है, कोई भी खरीद सकता है.. पिता इंद्रदेव बिहार के स्टेट सर्विस में थे जहा उन्हें रिटायमेंट के बाद मिले पैसो से जमीन ख़रीदा है..और उनकी पत्नी सौम्या यश को उनके ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने दिया है।”
जमीन रजिस्ट्री के दौरान यशवंत कुमार के पिता इंद्रदेव सिंह की उम्र 75 वर्ष और उनकी माता 70 वर्ष की थी। यशवंत साल 2007 बैच के आईएएस अफसर है जो मूलतः बिहार से ताल्लुख रखते है।

Read More सरगुजा में हाई वोल्टेज ड्रामा एसपी ने ज्ञापन लेने से किया किनारा आईजी दफ्तर पहुंचे अफसरों के पीछे पीछे पहुंचे एसपी

Tags:

Latest News

राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी 
सरगुजा में हाई वोल्टेज ड्रामा एसपी ने ज्ञापन लेने से किया किनारा आईजी दफ्तर पहुंचे अफसरों के पीछे पीछे पहुंचे एसपी
बिलासपुर में सत्ता और सिस्टम का सिंडिकेट मेडिकल पेशे से बिल्डर बने रसूखदार का खेल , गोकले नाला पाटकर भी हो रही अवैध प्लॉटिंग
महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल