कॉमेडियन भारती सिंह बनीं दूसरी बार मां, इमरजेंसी में हुई डिलीवरी, घर आया नन्हा मेहमान

कॉमेडियन भारती सिंह बनीं दूसरी बार मां, इमरजेंसी में हुई डिलीवरी, घर आया नन्हा मेहमान

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। खास बात यह रही कि भारती की डिलीवरी इमरजेंसी कंडीशन में हुई, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक, भारती को उसी दिन अपने टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ की शूटिंग करनी थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शूटिंग टाल दी गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के दौरान पति हर्ष लिम्बाचिया पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे।

दूसरी बार बेटे के माता-पिता बने भारती-हर्ष
इससे पहले भारती और हर्ष एक बेटे लक्ष्य के माता-पिता हैं, जिसे परिवार प्यार से गोला कहकर बुलाता है। इस बार कपल को बेटी की उम्मीद थी, लेकिन परिवार में एक और बेटे के आने से जश्न का माहौल है।

Read More Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में थमा सफर; राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई

प्रेग्नेंसी के दौरान भी करती रहीं काम
भारती सिंह ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तरह दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम किया। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना मैटरनिटी फोटोशूट शेयर किया था, जिसमें वह नीले सिल्क गाउन में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने बेबी शॉवर सेरेमनी भी आयोजित की थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।bharti-singh-(3)-1766130643942

स्विट्जरलैंड ट्रिप में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
भारती और हर्ष ने सितंबर में स्विट्जरलैंड फैमिली वेकेशन के दौरान अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने 2022 में पहली बार माता-पिता बनने का सुख पाया था।bharti-singh-(2)-1766130635973

बेटे गोला ने रखा छोटे भाई का नाम
अपने एक व्लॉग में भारती ने बताया था कि बेटे गोला ने अपने छोटे भाई के लिए पहले ही एक प्यारा सा नाम ‘काजू’ रख लिया है। वहीं, भारती ने यह भी स्वीकार किया था कि दो बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर वह थोड़ी घबराई हुई हैं, लेकिन चाहती हैं कि दोनों बच्चों को बराबर प्यार और ध्यान मिले। हाल ही में भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक भावुक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह बेटे गोला के साथ अपने आने वाले भाई-बहन को लेकर दिल छू लेने वाली बातचीत करती नजर आई थीं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच