The Kerala Story 2’ पर अभिनेता प्रकाश राज का तीखा तंज, खाने की तस्वीरों से छेड़ी नई बहस

The Kerala Story 2’ पर अभिनेता प्रकाश राज का तीखा तंज, खाने की तस्वीरों से छेड़ी नई बहस

नई दिल्ली। The Kerala Story 2: Goes Beyond के ट्रेलर रिलीज के बाद शुरू हुआ विवाद अब और तेज हो गया है। फिल्म में कथित तौर पर एक सीन दिखाया गया है, जिसमें एक हिंदू लड़की को जबरन ‘बीफ’ खिलाने का दृश्य है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

प्रकाश राज का तंज, वायरल हुआ पोस्ट
अभिनेता प्रकाश राज ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोर्क, बीफ और मछली के व्यंजनों की तस्वीरें साझा कर फिल्म के मेकर्स पर तंज कसा। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “असली केरल स्टोरी यह है कि कैसे पोर्क, बीफ और मछली शाकाहारी सद्या के साथ रहते हैं और सभी मिलजुलकर रहते हैं… हैप्पी संडे।” उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और समर्थकों व आलोचकों के बीच बहस छिड़ गई।

अनुराग कश्यप भी जता चुके हैं आपत्ति
इससे पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी फिल्म की आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने मीडिया बातचीत में फिल्म को “बांटने वाली” बताते हुए कहा था कि इस तरह की फिल्मों का उद्देश्य केवल कमाई करना है।

क्या है फिल्म की कहानी?
निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की इस फिल्म में कथित तौर पर दिखाया गया है कि किस तरह तीन लड़कियां प्रेमजाल में फंसकर धर्म परिवर्तन का शिकार होती हैं। ट्रेलर में दिखाए गए दृश्यों को लेकर कई वर्गों ने इसे “प्रोपगेंडा” बताया है, जबकि समर्थकों का कहना है कि फिल्म एक संवेदनशील मुद्दे को सामने लाने का प्रयास है।

फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया और अल्का आमिन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल, ‘The Kerala Story 2’ को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस जारी है, जिससे इसकी रिलीज से पहले ही फिल्म चर्चा के केंद्र में आ गई है।

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल