42 साल की उम्र में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत, सदमे में फैंस और सेलेब्स

42 साल की उम्र में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत, सदमे में फैंस और सेलेब्स

42 साल की उम्र में अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत, सदमे में फैंस और सेलेब्स

एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाल ने साल 2002 में कांटा लगा म्यूजिक वीडियो से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. इसके बाद फिल्मों और कई रियलिटी शोज में नजर आईं. उन्होंने बिग बॉस 13 से भी सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं बीती रात एक्ट्रेस का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी अचानक मौत से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई हैं.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, शेफाली को शुक्रवार देर  27 और 28 जून के बीच अचानक कार्डियक अरेस्ट आया था. जिसके बाद उन्हें उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दियाय मौत का सही कारण अभी आधिकारिक तौर सामने नहीं आया है, फिलहाल कार्डियक अरेस्ट ही एक्ट्रेस की मौत की वजह बताई जा रही है.

शेफाली की मौत से सदमे में टीवी इंडस्ट्री
शेफाली की अचानक मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं. एली गोनी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं. लाइफ अनप्रीडिक्टेबल है. रेस्ट इन पीस." वहीं रश्मि देसाई से लेकर हिमांशी खुराना सहित कई एक्टर्स ने शेफाली की अचानक मौत पर दुख जाहिर किया है.

Read More तापसी-कंगना की जुबानी जंग फिर हुई तेज! ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का इशारा- ‘आखिरकार साबित हो गया’

म्यूजिक वीडियों से रातों-रात स्टार बन गई थीं शेफाली
शेफाली पहली बार 2000 के दशक की शुरुआत में रीमिक्स म्यूजिक वीडियो कांटा लगा में अपने ग्लैमरस लुक से पॉपुलर हुई थीं और  रातोंरात सेंसेशन बन गई थीं. उन्हें "कांटा लगा गर्ल" कहा जाने लगा था.  उन्होंने 2004 की सलमान खान और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी एक छोटा रोल प्ले किया था. इसके बाद वे टीवी पर बूगी वूगी और नच बलिए जैसे डांस रियलिटी शोज में नजर आईं. बाग में उन्होंने बिग बॉस 13 से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. 

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला का पारस छाबड़ा संग एक पुराना इंटरव्यू उनके अचानक निधन के बीच वायरल हो रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'कांटा लगा गर्ल' कहलाने से थक गई हैं, तो शेफाली ने मुस्कुराते हुए कहा, "कभी नहीं... पूरी दुनिया में केवल एक ही कांटा लगा गर्ल हो सकती है और वह मैं हूं. मुझे यह पसंद है. और मैं मरते दम तक कांटा लगा गर्ल के नाम से ही जानी जाना चाहती हूं."

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस
रायपुर में गूंजा हर-हर महादेव! कांवड़ यात्रा में कांवड़िए बने CM साय, भगवान हटकेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखे वीडियो
मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल
पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR
जेल से पहले अस्पताल पहुंच गए आरोपी डॉक्टर! फर्जी ट्रांसफर केस में गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल
शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने
घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
सड़क पर उतरे छात्र तो हरकत में आया सिस्टम! 48 घंटे में शुरू हुई केमिस्ट्री की पढ़ाई, स्थायी शिक्षक की कवायद तेज
तापसी-कंगना की जुबानी जंग फिर हुई तेज! ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का इशारा- ‘आखिरकार साबित हो गया’
रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान होगी सस्ती! UDF में 45% कटौती, 1 सितंबर से घरेलू यात्रियों को बड़ी राहत