कोरबा : आधी रात को गांव में हाथी ने मचाया तांडव, सब्जी की फसल को किया चौपट, डर में रात गुजारने को मजबूर ग्रामीण

कोरबा : आधी रात को गांव में हाथी ने मचाया तांडव, सब्जी की फसल को किया चौपट, डर में रात गुजारने को मजबूर ग्रामीण

कोरबा में वन मंडल कोरबा के  छातापाठ में एक दंतैल हाथी की हरकत से एक परिवार के प्राण संकट में पड़ गए।। असुरक्षा की भावना के बीच उन्होंने पूरी रात यूं ही गुजारी।कोरबा में वन मंडल कोरबा के  छातापाठ में एक दंतैल हाथी की हरकत से एक परिवार के प्राण संकट में पड़ गए।। असुरक्षा […]


कोरबा में वन मंडल कोरबा के  छातापाठ में एक दंतैल हाथी की हरकत से एक परिवार के प्राण संकट में पड़ गए।। असुरक्षा की भावना के बीच उन्होंने पूरी रात यूं ही गुजारी।कोरबा में वन मंडल कोरबा के  छातापाठ में एक दंतैल हाथी की हरकत से एक परिवार के प्राण संकट में पड़ गए।। असुरक्षा की भावना के बीच उन्होंने पूरी रात यूं ही गुजारी। दूसरी और हाथी ने उत्पाद मचाते हुए ग्रामीण के द्वारा बड़ी में लगाई गई बहुत सारी सब्जी भाजी की फसल को चौपट कर दिया। हाथियों की गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगने से ग्रामीण लोग परेशान है। जानकारी मिली है कि करतला फॉरेस्ट रेंज में दंतैल हाथी लगभग 7-8 दिन से विचरण कर रहा है।  वह  किसी की बाड़ी,  किसी के अनाज तो किसी की झोपडी को  नुकसान पहुँचा रहा है।  गुरुवार की  रात   दंतैल छातापाठ में पहुच गया। उसने खूब   उत्पात किया। किसान दया राम पटेल ने बताया की रात को 2 बजे के आस पास हाथी विचरण करते हुए उनकी  बाड़ी मे आया। बाड़ी मे  केले,गन्ने  करेला, बरबत्ती, भिंडी, लालभाजी को उसने खाया और  तहस नहस कर दिया किसान ने बताया कि हाथी पिछले एक सप्ताह से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है जिसके कारण किसान परेशान है इसे लेकर इसे लेकर जन दर्शन में भी शिकायत किया गया है लेकिन वन विभाग के द्वारा हाथी नहीं होने की बात कही गई। आसपास के कई गांव के लोग इस  हाथी से परेशान है दयाराम ने यह भी बताया कि गांव में कई बार लाइट नहीं रहती जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है अचानक अगर हाथी से सामना हो जाए तो उसका क्या होगा यह वही जानता है इसकी शिकायत विद्युत विभाग से भी की गई है।हर बार की तरह इस बार भी सूचना मिलने पर फॉरेस्ट की टीम प्रभावित गांवों में पहुंची और मौके का जायजा लेने के साथ इसकी फोटोग्राफी कराई। नुकसान का आकलन करने के साथ प्रभावित पक्ष को सरकार के नियम के अंतर्गत मुआवजा का भुगतान किया जाएगा इन सब के बावजूद असली सवाल कायम है कि कोरबा जिले में हाथी उत्पाद की समस्या कब दूर होगी और मुआवजा बांटने का सिलसिला कब बंद होगा।

Tags:

Latest News

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील
नशा मुक्ति केंद्र में मौत के बाद बवाल! शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में लगी थीं 5 गोलियां, एक बुलेट बरामद
मुहर्रम जुलूस में बवाल: दो ताजिया समितियों के बीच जमकर पथराव, 13 गिरफ्तार; पूरे इलाके में पुलिस का पहरा
इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट