गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र चुनाव आयोग ने जारी की जरूरी बंदिशें…देखें आदेश

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र चुनाव आयोग ने जारी की जरूरी बंदिशें…देखें आदेश

बिलासपुर। बिलासपुर नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचनों की आदर्श आचरण संहिता लागू रहने की अवधि में गणतंत्र दिवस मनाये जाने के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किया है। राजनीतिक पदाधिकारियों जैसे मुख्यमंत्री, राज्यों के मंत्री/सांसद/विधायक आदि समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से उपस्थित हो सकेंगे किन्तु शर्त यह […]

बिलासपुर। बिलासपुर नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचनों की आदर्श आचरण संहिता लागू रहने की अवधि में गणतंत्र दिवस मनाये जाने के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किया है।

राजनीतिक पदाधिकारियों जैसे मुख्यमंत्री, राज्यों के मंत्री/सांसद/विधायक आदि समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से उपस्थित हो सकेंगे किन्तु शर्त यह है कि वे अपने उद्बोधन में देश की स्वतंत्रता, भारत / छत्तीसगढ़ राज्य की महिमा, शहीदों की उपलब्धियों, देशभक्ति एवं प्रेरणादायी उद्योधन तक ही सीमित रहेंगे। किसी भी स्थिति में राजनीतिक प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं होगी। उद्बोधन में राज्य की प्रचलित योजनाओं का उल्लेख किया जा सकेगा किन्तु कोई भी नई घोषणा नहीं की जा सकेगी।

Screenshot

Read More छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री/मंत्री/सांसद/विधायक या कोई अन्य राजनीतिक पदाधिकारी अपने गृह जिले या निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर शासकीय समारोहों में मुख्य अतिथि/अतिथि के रुप में उपस्थित हो सकेंगे।
ऐसे राजनीतिक पदाधिकारी जो किसी निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने का इरादा रखते हैं वे भी उस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी समारोह में अतिथि के रुप में शामिल नहीं हो सकेंगे।
गणतंत्र दिवस के अवसर शासन की प्रचलित योजनाओं का झांकियों के रूप में प्रदर्शन किया जा सकेगा। झांकियों में राजनैतिक प्रतिनिधियों के चित्र नहीं लगाये जा सकेंगे।

Read More 250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...

Screenshot

. गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार की नई घोषणाएं नहीं की जा सकेंगी।
. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर कोई आपत्ति नहीं है किन्तु यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक प्रचार-प्रसार ना हो।

. त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिनका कार्यकाल शेष है वे अपने पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालय में ध्वजारोहण कर सकेंगे।
. गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सभी समारोहों में आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन किया जावे।

Tags:

Latest News

छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब
जुए की रेड के दौरान तालाब में कूदा ग्रामीण, 48 घंटे बाद मिला शव... प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, गांव में भड़का आक्रोश
संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए