सी बी आई के स्पेशल जज को ED ने उठाया जानिए क्या है पुरा मामला

सी बी आई के स्पेशल जज को ED ने उठाया जानिए क्या है पुरा मामला हरियाणा : स्पेशल सीबीआई जज सुधीर परमार (Sudhir Parmar) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें इससे पहले सस्पेंड कर दिया गया था. उन पर रियल एस्टेट कंपनी आईआरईओ ग्रुप और एम3एम ग्रुप से जुड़े […]

सी बी आई के स्पेशल जज को ED ने उठाया जानिए क्या है पुरा मामला

हरियाणा : स्पेशल सीबीआई जज सुधीर परमार (Sudhir Parmar) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें इससे पहले सस्पेंड कर दिया गया था. उन पर रियल एस्टेट कंपनी आईआरईओ ग्रुप और एम3एम ग्रुप से जुड़े एक मामले में रिश्वत लेने का आरोप है। उन्हें गुरुग्राम से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कस्टडी में लिया गया है। उन्हें शुक्रवार को अदालत के समक्ष पेश किया जा सकता है। ईडी उन्हें कस्टोडियल रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। ईडी ने इससे पहले परमार के भतीजे अजय परमार, रियल एस्टट कंपनी के दो प्रमोटर्स बसंत बंसल और पंकज बसंल और आईआरईओ के मालिक एवं एमडी ललित गोयल को गिरफ्तार किया था.मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अप्रैल में हरियाणा पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा पंचकूला में विशेष पीएमएलए अदालत में तैनात विशेष सीबीआई जज सुधीर परमार, उनके भतीजे अजय परमार के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है।

ईडी का कहना था कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सुधीर परमार ईडी के आपराधिक और अन्य मामलों में आरोपियों रूप कुमार बंसल, उनके भाई बसंत बंसल और आईआरईओ के ललित गोयल की मदद कर रहे थे। इन आरोपियों का मामला उनकी ही अदालत में लंबित है। ईडी ने बयान में कहा कि एफआईआर में बताया गया है कि आधिकारिक पद के दुरुपयोग और अदालत में लंबित मामलों में आरोपियों से अनुचित लाभ या रिश्वत की मांग की गई। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने परमार को सस्पेंड कर दिया था ।

Read More Raipur Breaking: देवेंद्र नगर में चाकूबाजी की दर्दनाक घटना, युवक की मौत, परिजन पुलिस से नाराज

Read More सीजीपीएससी घोटाला: उत्कर्ष ने रिश्तेदारों के दम पर उगाहे सवा करोड़, प्री पास कराके जीता था अभ्यर्थियों का भरोसा

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला