ED का कांग्रेस नेता के घर छापा……..पांच करोड़ कैश, विदेश हथियार और कारतूस, बरामद

ED का कांग्रेस नेता के घर छापा……..पांच करोड़ कैश, विदेश हथियार और कारतूस, बरामद नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी के दौरान विदेश निर्मित हथियार, लगभग 300 कारतूस, पांच करोड़ रुपये नकद और 100 से अधिक शराब की बोतलें […]

ED का कांग्रेस नेता के घर छापा……..पांच करोड़ कैश, विदेश हथियार और कारतूस, बरामद

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी के दौरान विदेश निर्मित हथियार, लगभग 300 कारतूस, पांच करोड़ रुपये नकद और 100 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने हरियाणा के यमुनानगर जिले में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक सिंह और सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ छापेमारी शुरू की थी।
सूत्रों ने बताया कि सिंह और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों से लगभग पांच करोड़ रुपये नकद, कथित ‘‘अवैध” विदेशी निर्मित हथियार, लगभग 300 कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें, चार-पांच किलोग्राम सोना और भारत और विदेशों में संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उनके सहयोगी सूत्रों ने ये जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि कुछ स्थानों पर तलाशी जारी है। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल में दोनों नेताओं और संबंधित इकाइयों के लगभग 20 परिसरों पर छापेमारी की गई।
धन शोधन का ये मामला पिछले दिनों यमुनानगर और आसपास के जिलों में हुए कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गईं हरियाणा पुलिस की कई प्राथमिकियों से सामने आया है। ये प्राथमिकियां पट्टा समाप्ति और अदालत के आदेश के बाद भी पूर्व में हुए पत्थर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन की जांच के लिए दर्ज की गई थीं। केंद्रीय एजेंसी राजस्व और करों के संग्रह को आसान बनाने और खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में हरियाणा सरकार द्वारा लाई गई ऑनलाइन योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है।

Read More तड़प तड़प के आई मौत आठ घंटे मौत से लड़ता रहा दिल्ली का यह कपल, एक्सप्रेसवे पर सैकड़ों गाड़ियां गुजरीं पर किसी ने पलटकर नहीं देखा..

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल