भिलाई में सौरभ चंद्राकर के जूस फैक्ट्री में पार्टनर रहे सावलानी के घर तड़के सुबह 7बजे ईडी का छापा

भिलाई में सौरभ चंद्राकर के जूस फैक्ट्री में पार्टनर रहे सावलानी के घर तड़के सुबह 7बजे ईडी का छापा भिलाई : महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा गुर्गों के ठिकानों पर आज सुबह से ही ईडी के द्वारा छापेमारी की गई है। ईडी ने अब से कुछ देर पहले नगर निगम […]

भिलाई में सौरभ चंद्राकर के जूस फैक्ट्री में पार्टनर रहे सावलानी के घर तड़के सुबह 7बजे ईडी का छापा

भिलाई : महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा गुर्गों के ठिकानों पर आज सुबह से ही ईडी के द्वारा छापेमारी की गई है। ईडी ने अब से कुछ देर पहले नगर निगम में सफाई के बड़े ठेकेदार नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी उर्फ जयदीप के ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी के अफसर के द्वारा संबंधितों के खिलाफ दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं ताकि महादेव सट्टा ऑनलाइन के मुख्य सरगना सौरव चंद्राकर एवं रवि उप्पल से लिंक जोड़ा जा सके।


सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज भिलाई तीन से लेकर के नेहरू नगर तक महादेव ऑनलाइन सट्टा से जुड़े गुर्गों के घरों पर आज सुबह-सुबह ईडी के अफसर ने छापेमारी की है। लगभग आधा दर्जन के करीब महादेव सट्टा से जुड़े लोगों के घरों में ईडी के अफसर की जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम नेहरू नगर स्थित दीपक सावलानी, भिलाई – 3 स्थित धमानी, व्यवसाय दूल्हे राजा सहित तीन अन्य के घर पर ईडी की टीम पहुंची है।आपको बता दें कि नगर निगम भिलाई और रिसाली क्षेत्र के गार्डन में कुर्सियां और झूले सप्लाई करने के आलावा निगम के ठेकेदार दीपक सावलानी के भाई की आकाशगंगा सुपेला में इलेक्ट्रॉनिक शाप भी है।

Read More खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल: थाने का घेराव, पथराव और लाठीचार्ज, राहगीर युवती से मारपीट

आज सुबह 7 बजे ईडी के 3 अफसरों की टीम दीपक सावलानी के नेहरू नगर स्थित आवास पहुंचीं है। ईडी को जानकारी मिली है कि महादेव बुक के संचालक का पार्टनर बनकर दीपक सावलानी ने नेहरू नगर चौक पर ग्रांड ढिल्लन होटल के बाजू में चौपाटी खोला था। इसके आलावा सावलानी पूर्व में सौरभ चंद्राकर की जूस फेक्ट्री में पार्टनर भी रहा है। पिछले साल ही दीपक ने अपना नाम बदलकर जयदीप किया और नये नाम से पासपोर्ट बनवाकर दुबई गया था।

Read More नेपाल में Gen-Z का असर! मतगणना में बालेन शाह आगे, पिछड़ते नजर आए केपी ओली

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई

राज्य

दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई दूध बेचने के लिए अब लाइसेंस अनिवार्य: मिलावट पर लगाम के लिए FSSAI की सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन कारोबार पर होगी कार्रवाई
देशभर में दूध और डेयरी उत्पादों में मिलावट की बढ़ती शिकायतों के बीच Food Safety and Standards Authority of India...
अनिल अंबानी के रिलायंस समूह पर ED का बड़ा एक्शन: 581 करोड़ की संपत्तियां जब्त, कई राज्यों में जमीन कुर्क
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सुनवाई से किया इनकार, कहा- अनिवार्य करने पर महिलाओं के रोजगार पर पड़ सकता है असर
भोपाल में खनन कारोबारी पर आयकर का शिकंजा: दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापेमारी, कई अहम दस्तावेज बरामद
नेम प्लेट पर लिखा था IAS, लेकिन सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार