- Hindi News
- ED ने अब हवाला कारोबारियों के यहां बोला धावा
ED ने अब हवाला कारोबारियों के यहां बोला धावा
ED ने अब हवाला कारोबारियों के यहां बोला धावा रायपुर : ईडी ने मंगलवार की तड़के सुबह राजधानी के सदरबजार में हवाला कारोबारियों पर छापा मारा है। ईडी को शक है कि शराब, कोयला और रेत के सरकारी कारोबार से अवैध तरीके से उगाही की गई रकम इस हवाला रैकेट के जरिये देश के कई […]

ED ने अब हवाला कारोबारियों के यहां बोला धावा
रायपुर : ईडी ने मंगलवार की तड़के सुबह राजधानी के सदरबजार में हवाला कारोबारियों पर छापा मारा है। ईडी को शक है कि शराब, कोयला और रेत के सरकारी कारोबार से अवैध तरीके से उगाही की गई रकम इस हवाला रैकेट के जरिये देश के कई शहरों में भेजी गई है। इस सिलसिले में शहर के नामी-गिरामी हवाला कारोबारियों पर शिकंजा कस दिया गया है। ईडी सूत्रों का अनुमान है कि इस कार्यवाही से अरबों के लेन-देन का खुलासा हो सकता है। साथ ही कई बड़े नाम और चेहरे इस कार्यवाही की जद में आ सकते हैं।ऐसा सूत्रों का मानना है।
लेखक के विषय में
मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।
