रियल स्टेट फर्म के मालिक, और विशेष न्यायाधीश के रिस्तेदार को ईडी ने किया गिरफ्तार और जब्त किए सबूत

रियल स्टेट फर्म के मालिक, और विशेष न्यायाधीश के रिस्तेदार को ईडी ने किया गिरफ्तार और जब्त किए सबूत दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को सीबीआई/ईडी न्यायाधीश सुधीर परमार को कथित रिश्‍वत देने से संबंधित पीएमएलए मामले में रियल स्टेट फर्म आईईआरओ के मालिक ललित गोयल को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने पहले […]


रियल स्टेट फर्म के मालिक, और विशेष न्यायाधीश के रिस्तेदार को ईडी ने किया गिरफ्तार और जब्त किए सबूत


दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को सीबीआई/ईडी न्यायाधीश सुधीर परमार को कथित रिश्‍वत देने से संबंधित पीएमएलए मामले में रियल स्टेट फर्म आईईआरओ के मालिक ललित गोयल को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने पहले इसी मामले में रियल एस्टेट फर्म एम3एम के निदेशक बसंत बंसल और पंकज बंसल के साथ-साथ जज के रिश्तेदार अजय परमार को भी गिरफ्तार किया था। ईडी ने हरियाणा के पंचकूला में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू की।
एफआईआर के अनुसार, विश्‍वसनीय जानकारी प्राप्त हुई थी कि उस समय पंचकूला में सीबीआई और ईडी मामलों के विशेष न्यायाधीश के रूप में तैनात सुधीर परमार ने आरोपी व्यक्तियों, रूप कुमार बंसल, उनके भाई बसंत बंसल (एम3एम के मालिक), और गोयल (आईआरईओ समूह के मालिक) के खिलाफ पीएमएलए के तहत ईडी के आपराधिक मामलों और अनुचित लाभ के बदले में उपरोक्त आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ उनकी अदालत में लंबित सीबीआई के अन्य मामलों में पक्षपात दिखाया था।

आरोप था कि न्यायाधीश ने अपने रिश्तेदार अजय परमार के माध्यम से अनुचित लाभ प्राप्त किया। एफआईआर में आगे उल्लेख किया गया है कि विश्‍वसनीय जानकारी गंभीर कदाचार, आधिकारिक पद के दुरुपयोग और उनके न्यायालय में लंबित मामलों में आरोपी व्यक्तियों से अनुचित लाभ/रिश्‍वत की मांग/स्वीकार के उदाहरणों का संकेत देती है। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक साक्ष्य जब्त किए गए। इसके बाद अजय परमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय, मिलेगी पृत दोष से मुक्ति!

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे