ढेबर बंधू अदालत की शरण में, ED के आरोपों और कार्यवाही को चुनौती, हाई कोर्ट में लिस्टिंग के इंतजार में, सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

ढेबर बंधू अदालत की शरण में, ED के आरोपों और कार्यवाही को चुनौती, हाई कोर्ट में लिस्टिंग के इंतजार में, सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बहु चर्चित कोल खनन परिवहन घोटाले की जाँच और छापेमारी के बीच सौम्या चौरसिया को जेल या बेल मामले में मंगलवार को बिलासपुर […]

ढेबर बंधू अदालत की शरण में, ED के आरोपों और कार्यवाही को चुनौती, हाई कोर्ट में लिस्टिंग के इंतजार में, सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज


बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बहु चर्चित कोल खनन परिवहन घोटाले की जाँच और छापेमारी के बीच सौम्या चौरसिया को जेल या बेल मामले में मंगलवार को बिलासपुर हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। जानकारों के मुताबिक ED की दलीलों के बाद बारी बचाव पक्ष के जवाबो की है, इस सिलसिले में एक बार फिर अभियुक्त सौम्या चौरसिया के वकीलों और ED का आमना सामना होगा।

बताते है कि सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर यह महत्वपूर्ण सुनवाई मंगलवार को दोपहर बाद होगी। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से आयकर विभाग द्वारा दायर एक आपराधिक याचिका पर अदालत का रुख साफ़ हो गया है। बताते है कि अदालत ने अनिल टुटेजा समेत अन्य को क्लीन चिट दे दी है। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि और आदेश अभी नहीं हो पाई है।

Read More RAIPUR में मेडिकल नशे का बड़ा खुलासा: 18 हजार से ज्यादा नशीली गोलियों के साथ 5 गिरफ्तार

उधर बिलासपुर हाई कोर्ट में ढेबर बंधुओ की ओर से दायर एक याचिका में ED की कार्यवाही और समन पर ढेबर बंधुओ ने सवाल उठाये है। बताया जा रहा है कि याचिका में ED की कार्यवाही को चुनौती देते हुए ढेबर बंधुओ ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक राजनैतिक इशारो पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। अनवर ढेबर के मुताबिक नियमानुसार कारोबार और उसका ब्यौरा समय पर आयकर विभाग और अन्य संस्थाओ में सौपने के बावजूद ED उन्हें परेशान कर रही है। उनके घरो में छापेमारी कर परिवार को परेशांन किया जा रहा है।

Read More जशपुर धान खरीदी घोटाला: 6.55 करोड़ का फर्जीवाड़ा, फड़ प्रभारी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

इधर ED की ओर से संदेहियों की खोजबीन और उन्हें तलब किये जाने का सिलसिला सोमवार को फिर जारी रहा। खबर है कि आधा दर्जन से ज्यादा उद्योगपतियों और कारोबारियों को नया समन जारी हुआ है, इसमें अनिल टुटेजा समेत कुछ और नौकरशाहों का नाम शुमार बताया जाता है। बताते है कि ED की कार्यवाही जोर शोर से जारी है। खबर है कि नए खुलासो के साथ जल्द ही ED पत्रकारों से भी रूबरू हो सकती है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे