ड्राइवर केजाऊ हत्या कांड : सिविल लाइन पुलिस की भूमिका संदिग्ध ….? पुलिस और टी आई पर लग रहें हैं गंभीर आरोप,…. मृतक गोवर्धन यादव की पत्नी और यादव समाज ने मांग किया है न्यायीक जांच और सिविल लाइन टी आई को निलंबित कर अन्यत्र हटाये जाने कीR

ड्राइवर केजाऊ हत्या कांड : सिविल लाइन पुलिस की भूमिका संदिग्ध ….? पुलिस और टी आई पर लग रहें हैं गंभीर आरोप,…. मृतक गोवर्धन यादव की पत्नी और यादव समाज ने मांग किया है न्यायीक जांच और सिविल लाइन टी आई को निलंबित कर अन्यत्र हटाये जाने की…. पढ़ें पूरी खबर छत्तीसगढ़ : बिलासपुर 5 […]

ड्राइवर केजाऊ हत्या कांड : सिविल लाइन पुलिस की भूमिका संदिग्ध ….? पुलिस और टी आई पर लग रहें हैं गंभीर आरोप,…. मृतक गोवर्धन यादव की पत्नी और यादव समाज ने मांग किया है न्यायीक जांच और सिविल लाइन टी आई को निलंबित कर अन्यत्र हटाये जाने की…. पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर 5 फरवरी को देर रात बरसैया ट्रेडर्स के ड्राइवर की मौत का मामला पूरी तरह से गरम हो चुका है। गुरुवार को नेहरू चौक में ड्राइवर की विधवा मीनाक्षी यादव के साथ यादव समाज के लोगों ने कि केजऊ हत्याकांड मामले में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में यादव समाज के गणमान्य लोगों के अलावा महिलाओं ने भी शिरकत किया। इसके बाद मीनाक्षी यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने रैली निकालकर आक्रोश जाहिर किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मीनाक्षी यादव के साथ यादव समाज के लोगों ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। मीनाक्षी यादव ने कहा कि उसके पति की हत्या हुई है। कलेक्टर से हम मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हैं।

पति को मारा पीटा गया

Read More दलित युवकों पर बर्बरता: करंट लगाकर किया गया टॉर्चर, निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा...

जानकारी देते चले की 5 फरवरी रात्रि करीब 9:30 से 10:00 के बीच अमेरी चौक में बैरसिया ट्रेडर्स के वाहन चालक के जो राम उर्फ गोवर्धन यादव की मौत नाली में गिर कर हो गई। इस दौरान के जयराम यादव जिस कार से उतरा उसमें बसैया ट्रेडर्स के घर के दो युवक सवार थे। इसके अलावा एक लड़की भी कार में बैठी थी। दोनों युवकों ने गोवर्धन यादव को जबरदस्ती कार से निकाला। इसके बाद गोवर्धन यादव भागने लगा और नाली में गिर गया। बावजूद इसके दोनों युवकों ने गोवर्धन को नहीं बचाया। करीब आधे घंटे बाद उसी कार से दोनों युवक दो अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।

Read More PM आवास दिलाने के बहाने महिला से रेप, बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व नेता पर गंभीर आरोप...

दोनों युवकों ने नहीं किया मदद

दोनों युवकों को बसैया ट्रेडर्स के घर से संबंध रखने वाले दोनों युवकों ने ही बुलाया था। इसके बाद बाद में आने वाले दोनों युवकों ने गोवर्धन यादों को नाली से निकालकर रमणीय अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के इनकार किए जाने के बाद गोवर्धन यादव को श्री राम केयर अस्पताल ले जाया गया। स्थिति को देखते हुए यहां भी डॉक्टरों ने इलाज करने से इंकार कर दिया। अंत में के जो राम को सिम्स में भर्ती कराया गया। जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने केजो राम को मृत घोषित कर दिया। मीनाक्षी ने कहा कि यदि समय पर सहयोग मिलता तो आज उसका पति सबके बीच में होता। मीनाक्षी ने कहा नाली में गिरने से पहले उसके पति को मारा पीटा गया था।

शराब पीने से हुई मौत

करीब 20 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने केजो राम मामले में किसी प्रकार की जांच पड़ताल नहीं किए जाने पर तेजू के परिजनों ने आक्रोश जाहिर किया। मीडिया में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बयान जारी कर दिया कि के जो राम यादव की मौत अत्यधिक शराब पीने और नाली में गिरने से हुई है। पुलिस के बयान के बाद केजरू राम की पत्नी मीनाक्षी यादव और उनके परिजनों ने नाराजगी जाहिर किया। आरोप लगाया कि बिना जांच-पड़ताल के पुलिस ने मौत के लिए जिम्मेदार मृतक केजू को ठहरा दिया। जबकि केजाऊं राम यादव शराब का सेवन नहीं करता था ।

पुलिस कप्तान ने दिया था जांच का आदेश

काफी हो हंगामा के बाद अंततः पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने केजऊराम हत्या मामले में राजपत्रित अधिकारी जांच का आदेश दिया। एक दिन पहले पुलिस ने लिखित बयान जारी कर बताया कि केजऊ राम यादव मरने से  पहले अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया था।नाली में गिरने से मौत हुई है।

आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप

आज नेहरू चौक पर मृतक की पत्नी मीनाक्षी यादव उसके परिजन और समाज की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान समाज के गणमान्य लोग भी धरना प्रदर्शन में उपस्थित नजर आए। सभी लोगों ने रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जमकर नारेबाजी की। मीनाक्षी यादव समय समाज के लोगों ने इस दौरान पुलिस पर थानेदार को बचाने का आरोप लगाया। मीनाक्षी यादव समेत समाज के लोगों ने बताया कि उसका पति शहर के पूंजीपति के यहां 15 साल से ड्राइविंग का काम करता था। पुलिस रसूखदार परिवार के बच्चों को बचा रही है।

कार में सवार थे दो युवक, एक युवती

मीनाक्षी यादव ने बताया कि हम जिला प्रशासन से के ग्राम हत्या मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हैं। हमें यकीन है कि तेजराम यादव की हत्या हुई है। मीनाक्षी ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 15 सालों से उसका पति बैरसिया ट्रेडर्स  मालिक की दिन रात  हुक्म का पालन किया। लेकिन मौत के बीस दिन बीत जाने के बाद भी मालिक के घर से कोई भी व्यक्ति नहीं आया। ना ही संपर्क  किया। मीनाक्षी ने कहा कि जिस गाड़ी को उसका पति चला रहा था उसमें मालिक के दो लड़के सवार थे । एक लड़की भी बैठी थी। यह जानते हुए भी कि उसके पति ने काम के दौरान शराब का सेवन करें। बात गले से नहीं उतरती है।

मुख्यमंत्री से करेंगे न्यायिक जांच की मांग

मीनाक्षी ने इस दौरान कहा कि उसके पति की हत्या हुई है। पुलिस के जांच पर उसे भरोसा नहीं है। इसलिए हम न्यायिक जांच की मांग करते हैं। पीड़िता ने बताया 5 मार्च को यादव समाज का बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि के जो राम हत्याकांड मामले की न्यायिक जांच हो। साथ ही सिविल लाइन थानेदार को तत्काल प्रभाव से जिला से स्थानांतरित किया जाए। मीनाक्षी ने आशंका जाहिर किया कि पुलिस के आला अधिकारी अपने विभाग के अधिकारी को बचाने के लिए उसके पति पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

थानेदार की जांच की मांग

रैली की शक्ल में जिला कार्यालय पहुंचने के बाद मीनाक्षी यादव के समर्थक और यादव समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही सिविल लाइन थानेदार के खिलाफ जांच पड़ताल किया जाए।

पीएम रिपोर्ट में मारपीट का जिक्र

जानकारी देते चले की सिम से पीएम रिपोर्ट में बताया गया है कि के जरूर राम यादव को मौत से पहले मारा पीटा गया है। रिपोर्ट में शराब पीने का कहीं कोई जिक्र नहीं है। लेकिन पुलिस ने मारपीट होने से न केवल इनकार किया। बल्कि शराब पीने का भी आरोप लगाया।

Views: 0

More News

वन विभाग में 'भ्रष्टाचार का बांध'! बिना निर्माण 1.38 करोड़ स्वाहा, IFS का कबूलनामा!

पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 20 अफसरों का तबादला...

पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 20 अफसरों का तबादला...

यू-टर्न का उस्ताद: 'पलटू राम' की सियासी पाठशाला!

यू-टर्न का उस्ताद: 'पलटू राम' की सियासी पाठशाला!

Top News

वन विभाग में 'भ्रष्टाचार का बांध'! बिना निर्माण 1.38 करोड़ स्वाहा, IFS का कबूलनामा!

   बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व में एक ऐसा घोटाला सामने आया है, जिसने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर...
वन विभाग में 'भ्रष्टाचार का बांध'! बिना निर्माण 1.38 करोड़ स्वाहा, IFS का कबूलनामा!

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों का तबादला

   रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 20 आईपीएस अधिकारियों का...
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अधिकारियों का तबादला

पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 20 अफसरों का तबादला...

Raipur/    राज्य सरकार ने एक दिन पहले आईएएस के थोक में तबादले के बाद अब थोक में आईपीएस अधिकारियों इन...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 20 अफसरों का तबादला...

माना नगर पंचायत में जोरदार प्रदर्शन, विरोध में किया ममता बनर्जी का पुतला दहन...

Raipur/      माना नगर पंचायत रायपुर में मुर्शिदाबाद हिंसा और हिंदुओं पलायन को विरोध में पश्चिम बंगाल की निकम्मी सरकार
राज्य  छत्तीसगढ़ 
माना नगर पंचायत में जोरदार प्रदर्शन, विरोध में किया ममता बनर्जी का पुतला दहन...

राज्य

Copyright (c) National Jagat Vision - All Rights Reserved
Powered By Vedanta Software