दिग्विजय सिंह को मिली जमानत, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दर्ज कराया था केस

दिग्विजय सिंह को मिली जमानत, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दर्ज कराया था केस भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को भोपाल जिला अदालत पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधायक भाई लक्ष्मण सिंह और बेटा जयवर्धन सिंह भी थे। दरअसल, मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने […]

दिग्विजय सिंह को मिली जमानत, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दर्ज कराया था केस

भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को भोपाल जिला अदालत पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधायक भाई लक्ष्मण सिंह और बेटा जयवर्धन सिंह भी थे। दरअसल, मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर मानहानि का मामला न्यायालय में लगाया था। इसी मामले में कोर्ट ने दिग्विजय को हाजिर होने के आदेश दिए थे. आज दिग्विजय ने कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखा.

अदालत से बाहर निकलने पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बताया, ‘आज मैंने इस केस में जमानत करा ली है. चार राज्यों में मेरे ऊपर मानहानि के मामले चल रहे हैं. सबका जवाब दे रहा हूं. इस मामले में मांग सीबीआई इन्वेस्टिगेशन की हुई थी, लेकिन वो नहीं हुई. कई ऐसे लोग आरोपी हैं, लेकिन शिवराज सरकार ने उन्हें हटाया नहीं है. वह सरकारी मकानों में रह रहे हैं. यह पूरी साजिश शिवराज सिंह चौहान और उनके दलालों की है जिन्होंने प्रदेश को लूटा है. इस मामले में वही लोग शामिल हैं जिन लोगों ने व्यापमं की दलाली की है.

Read More अब सुरक्षित होगी बच्चों की चैटिंग, WhatsApp में आया पैरेंट कंट्रोल अकाउंट फीचर

बता दें कि भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मानहानि का मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि दिग्विजय सिंह ने 4 जुलाई 2014 को मीडिया के सामने उनके खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘वीडी शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के महामंत्री रहे हैं. उन्होंने व्यापमं घोटाले में बिचौलिए का काम किया है.’ इस बयान से उनकी छवि धूमिल हुई है, इसलिए उन्होंने कोर्ट के सामने मानहानि का मुकदमा दायर किया

Read More Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले बन रहा राज योग, मेष, मिथुन, तुला सहित इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी!

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

PMO में छग के IAS डॉ. रवि मित्तल की एंट्री: जनसंपर्क आयुक्त से बने डिप्टी सेक्रेटरी; पहले ही प्रयास में क्रैक की थी UPSC

राज्य