बौखलाहट में नक्सलियों की कायराना हरकत : मुखबिरी के शक में युवक को उतारा मौत के घाट, इधर जंगल में IED की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

बौखलाहट में नक्सलियों की कायराना हरकत : मुखबिरी के शक में युवक को उतारा मौत के घाट, इधर जंगल में IED की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

बौखलाहट में नक्सलियों की कायराना हरकत : मुखबिरी के शक में युवक को उतारा मौत के घाट, इधर जंगल में IED की चपेट में आने से ग्रामीण हुआ घायल

बीजापुर में नक्सलियों की दो कायराना वारदातें—मुखबिरी के शक में युवक की हत्या और IED की चपेट में आकर ग्रामीण घायल। सुरक्षाबलों की बढ़ती कार्रवाई से बौखलाए नक्सली अब निर्दोषों को बना रहे हैं निशाना। जांच जारी।

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायराना हरकतें थामे नहीं थम रही हैं। आज एक ओर जहां मुखबिरी के शक में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बिछाए गए IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटनाएं ऐसे समय हुई जब सुरक्षाबल राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रहे हैं और कई क्षेत्रों को नक्सलमुक्त घोषित किया जा चुका है।

पहली घटना उसूर थाना क्षेत्र के पेरमपल्ली गांव की है, जहां नक्सलियों ने कवासी हूँगा नामक युवक को बीते मंगलवार देर रात मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को युवक पर पुलिस की मुखबिरी का शक था। यह घटना उस वक्त हुई जब गांव के अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। हत्या के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।

गौरतलब है कि बीते महीने भी नक्सलियों ने बीजापुर के पेद्दाकोरमा में तीन और पामेड़ क्षेत्र में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र में भय का माहौल बना रही हैं। बीजापुर एसपी ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि, “पुलिस टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। प्रथम दृष्टया अज्ञात लोगों द्वारा हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और जैसे ही तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा।”

Read More मंत्रियों की नहीं सुन रहे अफसर, कमीशन के खेल में मरीजों की जान से भी खिलवाड़

दूसरी घटना मद्देड़ थाना क्षेत्र की है, जहां पेगड़ापल्ली गांव का रहने वाला विशाल गोटे मंगलवार शाम सिराकोंटा और दम्पाया के बीच जंगल में फुटू (जंगली कंदमूल) लेने गया था। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए प्रेशर IED की चपेट में आ गया। IED को सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी चपेट में निर्दोष ग्रामीण आ गया। घायल विशाल गोटे को पहले मद्देड़ स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Read More सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी

सुरक्षाबलों के एक्शन से बौखलाए नक्सली
गौरतलब है कि केंद्र और राज्य सरकार ने नक्सलवाद के सफाए को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि 31 मार्च 2026 तक देश से माओवाद का पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा। इसके मद्देनजर दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और राजनांदगांव जैसे अति नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशनों की संख्या में तेजी आई है। खुफिया जानकारी और तकनीकी संसाधनों के ज़रिए माओवादी नेटवर्क को कमजोर किया जा रहा है। कई शीर्ष नक्सली या तो मारे जा चुके हैं या सरेंडर कर चुके हैं। यही वजह है कि जैसे-जैसे यह डेडलाइन नजदीक आ रही है, नक्सलियों में बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है और वह इस तरह की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध