शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार

शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार

बिलासपुर : तारबाहर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने निगरानी बदमाश किशन आडिल और उसकी पत्नी रानी आडिल को गिरफ्तार किया है । दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।

घर में घुसकर महिला से की मारपीट

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को दोपहर करीब 2:30 बजे महिला अपने घर में अकेली थी । इसी दौरान पड़ोसी किशन आडिल शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और अश्लील गाली-गलौज करते हुए महिला का गला दबाने तथा हाथ मरोड़ने की कोशिश की । महिला ने घर से बाहर निकलकर अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी ।

Read More सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने

पति के आने पर दोनों ने किया हमला

Read More हाईवे पर स्टंट और सड़क पर बर्थडे: कोर्ट ने कहा- अब गाइडलाइन जरूरी, पुलिस की कार्रवाई सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित 

कुछ देर बाद महिला का पति घर पहुंचा और किशन आडिल से घर आकर गाली-गलौज करने का कारण पूछा । इस पर किशन ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी । बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी किशन की पत्नी रानी आडिल ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की ।

तत्काल कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा

शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की । मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के पास घेराबंदी कर किशन आडिल (28) और रानी आडिल (21) को गिरफ्तार कर लिया । दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया । कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक नुरूल कादिर, राजेश श्रीवास, रूपलाल चंद्रा और आरक्षक भागीरथी गेदले का सराहनीय योगदान रहा ।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला