अपडेट...पुराने वफादार ही निकले गद्दार, मोबाइल कारोबारी के सिर पर डंडा मारकर लूटे थे 20 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अपडेट...पुराने वफादार ही निकले गद्दार, मोबाइल कारोबारी के सिर पर डंडा मारकर लूटे थे 20 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अंबिकापुर। शहर के नामी मोबाइल डीलर अनिल अग्रवाल के साथ हुई 20 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इस खूनी खेल का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि कारोबारी का पुराना कर्मचारी दीपक दास ही निकला। दीपक ने अपने साथी रोहित दास के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। रविवार रात जब अनिल अग्रवाल अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे तब घर से महज 300 मीटर पहले सत्ती मंदिर के पास आरोपियों ने उनके सिर पर बांस के डंडे से हमला कर पैसों से भरा बैग छीन लिया था।

पुलिस की मुस्तैदी के कारण दोनों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। रविवार रात करीब 9:30 बजे हुई इस वारदात के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर तब आरोपियों को पकड़ा जब वे लूटी गई रकम का बंटवारा कर रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी अपनी पल्सर बाइक और 18 लाख रुपए मौके पर ही छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा गया। बाकी बचे 2 लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

नमक हलाली की जगह दिखाई गद्दारी

Read More कुरुद एसडीएम दफ्तर में घूस लेते बाबू गिरफ्तार: जमीन के काम के लिए मांगे थे 10 हजार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

पकड़ा गया मुख्य आरोपी दीपक दास पहले अनिल अग्रवाल के पास ही काम करता था। व्यापारिक रिश्तों में आई खटास और लालच के चक्कर में उसने अपने ही मालिक का खून बहाने की योजना बना डाली। उसे पता था कि रविवार की रात कलेक्शन का भारी कैश लेकर अनिल किस रास्ते से गुजरेंगे। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने सूनसान मोड़ पर हमला किया। सिर पर डंडा लगने से लहूलुहान व्यापारी अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

Read More मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता

 

सीसीटीवी और साइबर सेल ने बिछाया जाल

 

वारदात के बाद कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मोर्चा संभाला। पुलिस को इलाके के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बैग लेकर भागते हुए दिखा था। हुलिए और पुरानी रंजिश के आधार पर जब जांच आगे बढ़ी तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। सरगुजा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने पूरी प्लानिंग की थी लेकिन वे शहर से बाहर भागने में नाकाम रहे।

 

दहशत में थे शहरवासी अब ली राहत की सांस

 

अंबिकापुर जैसे शांत शहर में सरेराह हुई इस लूट ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। शहर के व्यापारियों में काफी डर का माहौल था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पूरे 20 लाख रुपए बरामद होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। शहर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अब गश्त भी तेज कर दी गई है।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच