जमीन विवाद में भतीजे की हत्या: चाचा ने मारकर झाड़ियों में फेंकी लाश

जमीन विवाद में भतीजे की हत्या: चाचा ने मारकर झाड़ियों में फेंकी लाश

बिलासपुर। जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया जब चाचा ने अपने ही भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले अपने बड़े भाई को धमकाया और फिर 30 वर्षीय सुप्रीम कुमार की हत्या कर उसकी लाश झाड़ियों में फेंक दी। वारदात के पांच दिन बाद जब शव बरामद हुआ, तो परिवार में कोहराम मच गया।

 

Read More कुमर्दा और घुपसाल के बीच सड़क निर्माण में विवाद, 50 लाख की मांग और मारपीट की शिकायत

10 मार्च को गायब हुआ, 15 मार्च को झाड़ियों में मिला शव

Read More शिवतराई के जंगल में खौफनाक मंजर, जली बाइक पर मिली अधजली लाश, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका से मचा हड़कंप, एफएसएल टीम और स्निफर डॉग की मदद से होगी जांच, सुराग तलाशने में जुटी एसीसीयू

 

घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। झारखंड के गढ़वा निवासी सुप्रीम कुमार ट्रेलर ड्राइवर था। 10 मार्च को वह अचानक लापता हो गया। जब परिवार ने तलाश शुरू की तो पता चला कि वह कोटा कोल साइडिंग कोयला लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। ट्रेलर तो साइडिंग पर खड़ा मिला, लेकिन सुप्रीम का कोई पता नहीं चला।

 

चाचा ने दी थी धमकी, फिर कर दी हत्या

 

पुलिस जांच में पता चला कि सुप्रीम के चाचा ने पहले उसके पिता को फोन कर जमीन विवाद को लेकर धमकाया था। उसने सुप्रीम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद 10 मार्च को सुप्रीम गायब हो गया और 15 मार्च को उसका शव कोल साइडिंग के पास झाड़ियों में बरामद हुआ।

शव मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चाचा को झारखंड और आसपास के इलाकों में तलाश रही है। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

 

Tags:

Latest News

चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस
पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा
जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब