पुरानी रंजिश में फिर भिड़े किन्नरों के दो गुट, पुलिस तक पहुंचा विवाद

पुरानी रंजिश में फिर भिड़े किन्नरों के दो गुट, पुलिस तक पहुंचा विवाद

बिलासपुर : तारबाहर थाना क्षेत्र में किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर सामने आ गया । दोनों पक्षों के बीच मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के आरोप लगाए गए हैं । एक पक्ष ने मिर्ची पाउडर छिड़कने और मारपीट का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने बाल पकड़कर कमरे से बाहर घसीटने और चोट पहुंचाने की शिकायत की है । दोनों पक्षों की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

रजिया ने लगाया मारपीट और मिर्ची पाउडर छिड़कने का आरोप

रजिया खुरसेल किन्नर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गुरु भाई अलिशा किन्नर के घर खाना खाने गई थी । वहां से वापस लौटते समय नाई मोहल्ले के पास उसे पूजा, राजा और लाडो मिले । रजिया का आरोप है कि तीनों ने उसे अपना गुरु बनाने की बात कही और अपने घर ले गए l शिकायत के मुताबिक, घर पहुंचने के बाद विवाद शुरू हो गया और तीनों ने उसके साथ मारपीट की । रजिया ने आरोप लगाया कि पूजा किन्नर ने उसके चेहरे और शरीर पर मिर्ची पाउडर भी छिड़क दिया । इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की ।

Read More एक लाख रुपए के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, संदिग्ध मौत पर मायके पक्ष का हंगामा

पूजा पक्ष ने लगाया बाल पकड़कर घसीटने का आरोप

Read More गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डीजीजीआई की दबिश, ‘सितार’ गुटखा के मिले 50 से ज्यादा बोरे

वहीं, दूसरे पक्ष की पूजा सोनी किन्नर ने रजिया खुरसेल और उसके साथियों पर घर पहुंचकर पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने का आरोप लगाया है । पूजा के अनुसार, घटना के समय देवी किन्नर समेत चार-पांच अन्य लोग भी वहां मौजूद थे । पूजा का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई और बाल पकड़कर कमरे से बाहर तक घसीटा गया । इस दौरान हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई, जिससे उसके सिर के पीछे चोट आई । पूजा ने यह भी आरोप लगाया कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं ।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं । पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं । फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है ।

पुरानी रंजिश को लेकर किन्नरों के दोनों गुटों के बीच लगातार सामने आ रहे विवाद के कारण मामला एक बार फिर चर्चा में है । पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

 

Tags:

Latest News

यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले  निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी
रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत
समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल
छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव
दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित
लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त
मल्हार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर छात्राओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य-शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण
Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार
Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?